खगड़िया(राजकमल)।

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाशों ने एनएच 107 पर तैनात रहने वाले चौकीदार अरुण कुमार पासवान को मोबाइल पर जान मारने से मारने की धमकी दी है।दहशतजदा चौकीदार अरुण कुमार पासवान ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।थानेदार को दिए गए आवेदन में चौकीदार ने कहा है कि,एक शव का पोस्टमार्टम कराकर वह खगड़िया से वापस घर लौट रहे थे।इसी क्रम में बबलू कुमार नामक युवक ने न केवल मोबाइल पर जान मारने की धमकी दी,बल्कि गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया।चौकीदार अरुण कुमार पासवान का कहना है कि, मोबाइल नंबर 732099 2091से जान मारने की धमकी दी जा रही है।हालांकि धमकी दिए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।इधर, थानेदार पंकज प्रकाश का कहना है कि,चौकीदार अरुण कुमार पासवान को गांव के ही युवक द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।आवेदन के आलोक में मामले की जांच की जा रही है।सच्चाई सामने आने पर दोषी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।