खगड़िया
नव वर्ष 2022 की सौगात सांसद की पहल और डीएम की कार्यशैली लाई रंग, खगड़िया सदर अस्पताल में 20 बेड के आईसीयू की होगी स्थापना
गौरव सिन्हा खगड़िया सदर अस्पताल में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर व्यवस्था में चार चांद लगाने की कोशिशें लगातार रंग ला रही है।भारत सरकार के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन के आरईसी फाउंडेशन द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल में 20 बेड के आईसीयू की स्थापना के बाबत अपने सामाजिक निगमित दायित्व कोष से 48.26 लाख की राशि प


खगड़िया सदर अस्पताल में बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर व्यवस्था में चार चांद लगाने की कोशिशें लगातार रंग ला रही है।भारत सरकार के ऊर्जा विभाग के अंतर्गत संचालित होने वाले रुरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन के आरईसी फाउंडेशन द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल में 20 बेड के आईसीयू की स्थापना के बाबत अपने सामाजिक निगमित दायित्व कोष से 48.26 लाख की राशि प्रदान करने की सहमति जिला प्रशासन को देकर बेहतर कोशिश की गई है।खगड़िया सांसद चौधरी महबूब अली केशर के निजी सचिव ने पत्रकारों को बताया कि बीते काफी दिनों से सांसद महोदय सदर अस्पताल में सुविधाओं को बेहतर करने को ले प्रयासरत थे।बेहतर प्रयास के तहत अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य संपन्न हो चुका है और अब अगली कड़ी के तौर पर 20 बेड के आईसीयू सेंटर की स्थापना के लिए आरईसी फाउंडेशन के द्वारा 48.26 लाख रुपए की राशि प्रदान करने की सहमति जिला प्रशासन,खगड़िया को प्राप्त हो चुकी है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।