खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से अपहृत बतायी जा रही युवती ने एक वीडियो जारी कर प्रेमी संग स्वेच्छा से शादी कर लेने का दावा किया है।पिता द्वारा कोचिंग जाने के दौरान अपहरण किए जाने के मामले को पूरी तरह से निराधार बताते हुए युवती ने यहां तक कहा है कि,उसके और उसके प्रेमी के साथ अगर कोई हादसा होता है,तो इसके लिए उसके पिता,भाई और उनके दोस्त जिम्मेदार होंगे।कोचिंग पढ़ने गई छात्रा ने कहा है कि, उसका किसी ने अपहरण नहीं किया है।वह अपनी मर्जी से प्रेमी संग शादी कर ली है।दरअसल, बीते 10 दिसंबर को छात्रा के पिता परबत्ता प्रखंड अंतर्गत सियादतपुर अगुआनी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग गांव निवासी नवीन कुमार द्वारा परबत्ता थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराते हुए कहा गया था कि, बीते 10 दिसंबर की सुबह परबत्ता बाजार में कोचिंग का क्लास करने गई उनकी पुत्री का को दो लोगों ने अपहरण कर लिया है।कहा गया था कि,उनकी पुत्री अन्य दिनों की तरह शनिवार के सुबह कोचिंग क्लास करने गई थी।इसी बीच परबत्ता बाजार से ही दो लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री का अपहरण कर लिया।अपहरण का आरोप पिता-पुत्र अर्थात बैसा गांव निवासी अमित कुमार और उसके पिता संजय चौरसिया के विरुद्ध लगाया गया था।
लेकिन अपहृत बतायी गई 18 वर्षीया छात्रा अंकिता कुमारी ने आरोपी युवक अमित कुमार के साथ बैठकर एक वीडियो बनाकर जारी कर दिया।जारी वीडियो में युवती ने अपहरण मामले को प्रेम प्रसंग बताया और कहा है कि,मैं अपनी मर्जी से आरोपी बताए जा रहे युवक के साथ आई हूं और इच्छानुसार उनके साथ शादी भी कर ली हूं।मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया है।उसने यह भी कहा कि,यदि मेरे साथ किसी भी तरह की अनहोनी होती है,तो इसके जिम्मेदार मेरे पिता,भाई और उनके दोस्त लोग होंगे।
इधर,इस मामले पर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने कहा कि,अपह्रृत छात्रा के पिता द्वारा शिकायत करने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर दोनों अपहरणकर्ताओं की खोजबीन शुरु कर दी गई है।दोनों आरोपी छात्रा के संग फरार पाए गए हैं।जब थानेदार से अपहृत बतायी गई छात्रा द्वारा वीडियो जारी किए जाने के संदर्भ में पूछा गया,तो उन्होंने कहा कि,वायरल वीडियो की उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है।बहरहाल,इस मामले को लेकर गांव-कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है।जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
खगड़िया
अपह्वत बतायी गई युवती ने अपनी मनमर्जी से प्रेमी संग रचा ली शादी,प्रेमी संग वीडियो बनाकर की जारी और कहा-किसी ने नहीं किया अपहरण,रचा ली हूं शादी,अगर मेरे या मेरे पति के साथ किसी तरह
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र से अपहृत बतायी जा रही युवती ने एक वीडियो जारी कर प्रेमी संग स्वेच्छा से शादी कर लेने का दावा किया है।पिता द्वारा कोचिंग जाने के दौरान अपहरण किए जाने के मामले को पूरी तरह से निराधार बताते हुए युवती ने यहां तक कहा है कि,उसके और उसके प्रेमी के साथ अगर कोई हादसा होता है,तो इसके लिए उसके पिता,भाई और उनके दोस्त जिम



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।