श्रवण आकाश/खगड़िया
बेगूसराय जिला अंतर्गत मटिहानी थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव से अपहृत बतायी गयी लड़की को बरामद कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि भवानंदपुर निवासी 20 वर्षीया लड़की रोज की तरह 6जून को कोचिंग क्लास करने भवानंदपुर गांव से बेगूसराय बाजार गई थी,जहां से उसका अपहरण कर लिए जाने की बात सामने आयी।अपहृत बतायी गयी लड़की गुड़िया कुमारी के पिता बिपिन सिंह ने मटिहानी थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।जिसके उपरांत मटिहानी पुलिस अपहृत लड़की और अपहरणकर्ता की तलाश में जुटी थी।
इसी बीच गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी थाना पुलिस ने परबत्ता थाना पुलिस के सहयोग से अपहृत बतायी जा लड़की को विष्णुपुर से शादीशुदा हालत में बरामद कर लिया है।वहीं खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत विष्णुपुर गांव निवासी व अपहृत बतायी जा रही लड़की की सास विष्णु प्रिया और ससुर सुदिन सिंह ने भी परबत्ता थाना पुलिस को आवेदन देकर अपहरण मामले का फांडा फोड़ दिया और कहा कि मेरा बेटा रोहन कुमार लड़की का अपहरण नहीं किया है,बल्कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेमी युगल प्रेमी-प्रेमिका हैं।दोनों ने एक दूसरे की मर्जी से कोर्ट में शादी भी कर लिया है।इधर अपहृत बतायी जा रही लड़की गुड़िया कुमारी ने भी भरी महफिल में पुलिस से कहा कि,उसका अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से प्रेमी संग भागकर शादी रचाई है।इतना ही नहीं,कोर्ट में शादी की है।
इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उक्त मामले की मुझे कोई सूचना नहीं है।यदि मुझे सूचना मिलेगी तो उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
खगड़िया
बेगूसराय से अपहृत बतायी गयी लड़की विष्णुपुर के प्रेमी संग कर ली शादी,लड़की को बरामद कर पुलिस कोर्ट में बयान दिलाने की कर रही तैयारी
श्रवण आकाश/खगड़िया बेगूसराय जिला अंतर्गत मटिहानी थाना क्षेत्र के भवानंदपुर गांव से अपहृत बतायी गयी लड़की को बरामद कर लिया गया है।बताया जा रहा है कि भवानंदपुर निवासी 20 वर्षीया लड़की रोज की तरह 6जून को कोचिंग क्लास करने भवानंदपुर गांव से बेगूसराय बाजार गई थी,जहां से उसका अपहरण कर लिए जाने की बात सामने आयी।अपहृत बतायी गयी लड़की गुड़िया कुमारी के पिता बिपिन सिं


श्रवण आकाश/खगड़िया
इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि उक्त मामले की मुझे कोई सूचना नहीं है।यदि मुझे सूचना मिलेगी तो उचित कार्रवाई अवश्य की जाएगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।