खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी की छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था।वह अपनी मर्जी से न केवल प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी,बल्कि कोर्ट में शादी भी रचा ली है।आज मंगलवार के दोपहर अचानक परबत्ता थाना पहुंचकर जब उसने पूरा वाक्या सुनाना शुरु किया,तो वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी भौचक्का रह गए।गोढ़ियासी की रहने वाली छात्रा नसीमा खातून ने पुलिस के समक्ष कहा कि,मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया था और ना ही मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती की गई है।मैं खुद 16अप्रैल की देर रात अपने सभी घरवाले को सोए अवस्था में छोड़कर छत के रास्ते नीचे उतरी और अपने प्रेमी बिक्की कुमार के पास चली गई थी।उन्होंने कहा कि,मैं अपनी स्वेच्छा से प्रेमी संग कोर्ट में शादी करने के उपरांत हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार मंदिर में भी शादी कर ली हूं।
इसके पूर्व बीते 17 अप्रैल को परबत्ता थाना पहुंचकर 16 अप्रैल की देर रात्रि से अपहृत बतायी जा रही लड़की की मां शकीला देवी ने लिखित आवेदन देकर कहा था कि, नयागांव सतखुट्टी निवासी बिक्की कुमार समेत दो अन्य लोग मिलकर मेरी पुत्री को भगा ले गए हैं।लड़की की मां ने यह भी कहा था कि,मेरी पुत्री नशीमा खातून और बिक्की कुमार के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था।शादी की नियत से ही मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है।
इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल और एसआई रौशन कुमार ने उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, अपहृत बतायी गई लड़की को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर खगड़िया न्यायालय में पेश कर बयान कलमबद्ध कराने हेतु ले जाया जा रहा है।न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराने के उपरांत न्यायालय के आदेश पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।बहरहाल,यह मामला पूरे इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है और जितनी मुंह,उतनी बातें हो रही है।
खगड़िया
अपहृत बतायी गई लड़की थाना पहुंचकर बोली...मेरा किसी ने नहीं किया था अपहरण,घर से भागकर उसने प्रेमी संग रचा ली है शादी,चर्चाओं का बाजार गर्म
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी की छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था।वह अपनी मर्जी से न केवल प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी,बल्कि कोर्ट में शादी भी रचा ली है।आज मंगलवार के दोपहर अचानक परबत्ता थाना पहुंचकर जब उसने पूरा वाक्या सुनाना शुरु किया,तो वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी भौचक्का रह गए।गोढ़ियासी की रहने वाली छात्रा नसीम

जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी की छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था।वह अपनी मर्जी से न केवल प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी,बल्कि कोर्ट में शादी भी रचा ली है।आज मंगलवार के दोपहर अचानक परबत्ता थाना पहुंचकर जब उसने पूरा वाक्या सुनाना शुरु किया,तो वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी भौचक्का रह गए।गोढ़ियासी की रहने वाली छात्रा नसीमा खातून ने पुलिस के समक्ष कहा कि,मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया था और ना ही मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती की गई है।मैं खुद 16अप्रैल की देर रात अपने सभी घरवाले को सोए अवस्था में छोड़कर छत के रास्ते नीचे उतरी और अपने प्रेमी बिक्की कुमार के पास चली गई थी।उन्होंने कहा कि,मैं अपनी स्वेच्छा से प्रेमी संग कोर्ट में शादी करने के उपरांत हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार मंदिर में भी शादी कर ली हूं।

पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।