एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
खगड़िया:गर्व और हर्ष का विषय है कि पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के स्टेट ऑडिशन में खगड़िया जिले की प्रतिभाशाली बेटी रुपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर पूरे जिले एवं बिहार को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि यह खगड़िया जैसे उभरते जिले की प्रतिभाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक मिसाल है।
रुपाली भूषण खगड़िया जिले के गोगरी प्रखंड अंतर्गत गौछारी पंचायत के मुखिया शंभू चौरसिया की सुपुत्री हैं।एक साधारण परिवार से निकलकर इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना यह दर्शाता है कि यदि संकल्प दृढ़ हो, मेहनत सच्ची हो और लक्ष्य स्पष्ट हो तो कोई भी ऊंचाई असंभव नहीं होती।
पटना में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों से आई प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में रुपाली भूषण ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, मंच संचालन, संवाद कौशल और सौंदर्य के साथ-साथ अपनी बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों का दिल जीत लिया। उनके व्यक्तित्व की परिपक्वता और आत्मविश्वास ने उन्हें अन्य प्रतिभागियों से अलग पहचान दिलाई।
वहीं युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने रुपाली को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रुपाली की यह सफलता केवल एक खिताब जीतने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उस सोच का प्रतीक है,जिसमें बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं।यह उपलब्धि उन सभी बेटियों के लिए एक प्रेरणा है, जो छोटे शहरों और गांवों से निकलकर बड़े सपने देखने का साहस रखती हैं। उन्होंने कहा कि खगड़िया जिले के लोगों के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है। जिलेवासियों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी और उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक संगठनों के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी रुपाली भूषण को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
वहीं रामपुर पंचायत के मुखिया कृष्णानंद यादव, युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा, कविरंजन कुमार, जवाहर यादव सहित सैकड़ों समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि रुपाली की यह जीत खगड़िया की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले समय में रुपाली भूषण राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार का नाम और ऊंचा करेंगी।
रुपाली भूषण की सफलता यह भी दर्शाती है कि बिहार की बेटियां अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।चाहे वह शिक्षा हो, खेल हो, कला हो या ग्लैमर की दुनियां, हर क्षेत्र में बिहार की बेटियां अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। रुपाली की यह जीत इसी बदलते बिहार की तस्वीर को बयां करती है। उनकी इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का सहयोग भी अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है।
उनके माता-पिता,विशेषकर उनके पिता शंभू चौरसिया ने हमेशा उन्हें आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया।परिवार के इस सहयोग ने ही रुपाली को आत्मविश्वास और मजबूती प्रदान की,जिससे वह इस मुकाम तक पहुंच सकीं।आज रुपाली भूषण न केवल अपने परिवार की शान हैं बल्कि पूरे खगड़िया जिले और बिहार राज्य की भी गर्व का कारण बन गई हैं। उनकी इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती बल्कि छोटे-छोटे गांवों में भी बड़े सपने पलते हैं और सही दिशा मिलने पर वे सपने साकार भी होते हैं।
यह उपलब्धि युवाओं,विशेषकर लड़कियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है कि वे अपने सपनों को पहचानें, उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करें और समाज की रूढ़ियों को तोड़ते हुए आगे बढ़ें।
श्री त्यागी ने पुनः कहा कि इस कि हम सभी खगड़िया एवं बिहारवासी गर्व के साथ रुपाली भूषण को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता की नई ऊंचाइयों को छूती रहें और देश-प्रदेश का नाम रोशन करती रहें।
खगड़िया
“खगड़िया की मिट्टी से निकली सुनहरी चमक ने पटना के मंच पर लिखा इतिहास: रुपाली भूषण बनीं ‘मिस यूनिवर्स बिहार 2026’—गांव की साधारण बेटी ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर
एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया खगड़िया:गर्व और हर्ष का विषय है कि पटना में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के स्टेट ऑडिशन में खगड़िया जिले की प्रतिभाशाली बेटी रुपाली भूषण ने मिस यूनिवर्स बिहार 2026 का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर पूरे जिले एवं बिहार को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत परिश्रम, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिणाम है बल्कि यह खगड


एसडीएफ न्यूज ब्यूरो,खगड़िया
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।