राजेश सिन्हा

 

खगड़िया जिले के विभिन्न इलाकों के लिए विकास की बयार बहाते आ रहे भाजपा के कद्दावर नेता सम्राट चौधरी के प्रयास से रानी सकरपुरा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चालू होना तय हो गया है।बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी के हवाले से भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने पत्रकारों को बताया कि रानी सकरपुरा क्षेत्रवासियों की चिर प्रतीक्षित मांग के मद्देनजर सम्राट चौधरी ने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था।

खगड़िया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को रानी सकरपुरा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सामंजित और समाहित करने हेतु पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किए गए आग्रह के आलोक में स्वास्थ्य मंत्री ने पत्र के माध्यम से सम्राट चौधरी जी को सूचित किया है कि रानी सकरपुरा में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित करने के बाबत संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है।श्री खंडेलिया कहते हैं कि हम खगड़िया के लोग लंबे समय से इस काम के लिए प्रयासरत थे।लेकिन परिस्थितिवश अभी तक यह कार्य नही हो पाया था।अंततोगत्वा सम्राट चौधरी की पहल से अब इस कार्य का निष्पादित होना सुनिश्चित प्रतीत होता है।संजय खंडेलिया ने पत्र की प्रति जारी करते हुए दोनों मंत्री महोदय का खगड़िया वासियों की और से आभार व्यक्त किया है।इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि सम्राट चौधरी द्वारा खगड़िया जिले के उत्थान को लेकर उठाए जा रहे तमाम कार्यों से जनता उत्साहित है।श्री चौधरी भले ही अंग पुत्र हों,लेकिन खगड़ियावासियों से उनके विशेष लगाव का सार्थक परिणाम अक्सर लोगों के सामने रहा है।