खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

     

बीते नौ दिनों से गंभीर रुप से बीमार खगड़िया जिले के जुझारु पत्रकार सुमलेश कुमार यादव को आर्थिक तौर पर मदद किए जाने का सिलसिला शुरु हो गया है।नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमलेश कुमार यादव से खगड़िया सदर विधायक छत्रपति यादव आज शुक्रवार को पटना में मिले और कुछ आर्थिक मदद करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

अस्पताल जाकर गंभीर रुप से बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार यादव से मिलते हुए विधायक ने कहा कि दुःख की इस घड़ी में सभी को गिला-शिकवा भुलाकर कर बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार की मदद करनी चाहिए।सदर विधायक छत्रपति यादव ने कहा कि, कल की बैठक में जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष से इस मामले पर चर्चा की जाएगी और सहायता राशि देने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अभी तक क्षेत्रीय विधायक एवं सांसद द्वारा मुलाकात क्यों नहीं किया गया!क्या उन्हें सुमलेश जी की तबियत की जानकारी नहीं है!उन्हें नहीं पता है कि, एक पत्रकार गंभीर बीमारी से जुझ रहे हैं और यह चिंता की बात है!

इधर,गंभीर रुप से बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार यादव द्वारा कहा गया कि,अलौली विधायक रामवृक्ष सदा भी मिलने का आश्वासन दिए थे।लेकिन,अभी तक उनकी बातें हवा हवाई साबित हो रही है।पत्रकार सुमलेश कुमार यादव के मुताबिक,परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने भी कॉल कर उनके परिजनों से बातचीत की थी और दूसरे दिन मुलाकात करने का भरोसा दिलाया था।

इससे पहले खगड़िया जिला पदाधिकारी डॉ आलोक रंजन घोष ने भी पीड़ित पत्रकार के परिजनों को कॉल कर स्वस्थ्य होने की कामना की थी।दूसरी तरफ खगड़िया जिले के पत्रकारों की एक टीम ने डीएम से मुलाकात कर पत्रकार सुमलेश कुमार यादव की स्थिति से अवगत कराया था।पत्रकार विक्रम कुमार, महेश कुमार,अनीश कुमार, अमित कुमार,नीरज कुमार, प्रवीण कुमार प्रियांशु,धर्मेंद्र कुमार,सुनील कुमार, अभिनंदन कुमार,अमरेश कुमार,हेमंत कुमार,देव जी, अविनाश,गौतम आदि ने जिलाधिकारी एवं सदर विधायक छत्रपति यादव, बेलदौर विधायक पन्नालाल सिंह पटेल,परबत्ता विधायक संजीव कुमार तथा अलौली विधायक रामवृक्ष सदा से गंभीर बीमारी से ग्रसित जीवन- मौत से जूझ रहे पीएमसीएच के आईसीयू में भर्ती पत्रकार सुमलेश कुमार को इलाज के बाबत सहायता राशि दिए जाने की मांग की है।किरण देव यादव बिक्रम शर्मा,विजय कुमार सिंह, आनंद राज,अनिश मनीष एवं महेश कुमार ने कहा है कि, जिले के चारों विधायक और सांसद चौधरी महबूब अली कैसर के साथ-साथ एमएलसी राजीव कुमार का ध्यान गंभीर रुप से बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार यादव की ओर दिलाते हुए बेहतर इलाज के बावत आर्थिक तौर पर सहयोग करने की गुजारिश की गई है।

एसडीएफ लाइव इंडिया का भी सांसद,विधायक और एमएलसी सहित तमाम लोगों से गुजारिश है कि,गंभीर रुप से बीमार पत्रकार सुमलेश कुमार को पे फोन नं 9709754321 पर जहां तक संभव हो,सहायता राशि देकर मदद करने का कष्ट करें।