खगड़िया
कलश स्थापना के लिए गंगा में जल भरने गई माँ बच्चों को गंगा में गंवाकर लौटी,तो घास लेने बहियार गया दो सगा भाई सो गया मौत की नींद,सोमवार को लगातार होती रही घटनाओं ने खुशियों को मातम म
खगड़िया(राजेश सिन्हा)। नवरात्रि को लेकर सोमवार को जहां जिले में खुशी का माहौल था,वहीं लगातार घटित घटनाओं ने खुशी को गम में बदल दिया। सुबह से शुरु हुए घटनाओं का दौर शाम तक चलता रहा।अलग-अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई।कहीं दुर्गा पूजा में कलश स्थापना को ले गंगा की उपधारा में गंगा जल लेने गई माँ अपने बच्चों को गंवाकर लौटी,तो कहीं घास लेने बहियार गया




जब तक लोग कुछ समझ पाते,तब तक दोनों बालक पानी में डूब गया।दोनों के नदी में डूबने की शोर सुन काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण जमा हो गए।स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से दोनों बालकों को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला गया।स्थानीय लोगों द्वारा शिवम कुमार को बेहोशी की हालत में बचाया गया।
परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल गोगरी में ले जाया जा रहा था।लेकिन वहां पहुंचते ही उसने भी दम तोड़ दिया।जबकि बंशीधर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही बीडीओ अखिलेश कुमार तथा मड़ैया थानाध्यक्ष विजय सहनी भी घटनास्थल पर पहुंचे।कानूनी प्रक्रिया के बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।उसके बाद परिजनों को दोनों शव सौंप दिया गया।इधर,डीएम के निर्देश पर परबत्ता सीओ रंजन कुमार द्वारा मृतक के परिजनों को अनुग्रह अनुदान के रुप में चार चार लाख का चेक दिया गया।
बताया जाता है कि बालक खेल रहा था।इसी दौरान ठनका गिरने से झुलस गया था।अमरेश भी अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था।वहीं मारपीट में घायल गढ़बन्नी गांव निवासी 23 वर्षीय धीरज कुमार की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।