खगड़िया
कोरोना से बचाव को ले नगर परिषद की ओर से हो रही है हर मुमकिन कोशिश, नगर सभापति सीता कुमारी के निर्देश पर सेनेटाइज़िंग का कार्य चरम पर,बरसात पूर्व विभिन्न नालों की भी हो रही सफाई*
गौरव सिन्हा कोरोना की महामारी के बीच खगड़िया नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चरम पर है।नगर परिषद खगड़िया के सभी बड़े-छोटे नालों की सफाई बरसात पूर्व कराने का निर्देश नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी द्वारा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार को दिया गया है।नगर सभापति ने कहा है कि बरसात के पूर्व सभी नालों की सफाई गाद निकालकर करायी जाय। साथ ही स


कोरोना की महामारी के बीच खगड़िया नगर परिषद के विभिन्न क्षेत्रों में साफ-सफाई अभियान चरम पर है।नगर परिषद खगड़िया के सभी बड़े-छोटे नालों की सफाई बरसात पूर्व कराने का निर्देश नगर सभापति श्रीमति सीता कुमारी द्वारा प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक दीपक कुमार को दिया गया है।नगर सभापति ने कहा है कि बरसात के पूर्व सभी नालों की सफाई गाद निकालकर करायी जाय।
साथ ही साथ नालों से निकाले गए गाद के सूखते ही अविलंब उसका उठाव करने का काम भी कराया जाय,ताकि गाद सूखने के बाद इधर-उधर बिखरे नहीं।नगर सभापति द्वारा आदेश दिए जाते ही बड़े नालों की सफाई अतिरिक्त मजदूर रख कर करायी जा रही है।इतना ही नहीं,गाद का उठाव भी साथ ही साथ किया जा रहा है,ताकि किसी भी दिन शहर की साफ- सफाई व्यवस्था प्रभावित नहीं हो।
बता दें कि शहर के अंदर कुल दस बड़े नाले हैं,जिसमें नगर परिषद क्षेत्र के सभी छोटे-छोटे नालों का पानी इस बड़े नाला से होकर दोनों स्लुइस गेट तक जाता है और बाहर निकलता है। ***************************************************** इधर वार्ड पार्षद रणवीर कुमार ने बताया कि पहले सभी छोटे नालों की सफाई का कार्य पूर्ण कर लिया जाय।उन्होंने कहा है कि पिछले साल और इस साल सफाईकर्मी को कोरोना महामारी के कारण ज्यादा परेशानी हो रही है।इसलिए सफाई के साथ-साथ सेनेटाइज़िंग का भी कार्य कराना पड़ रहा है।कोरोना महामारी के चेन को तोड़ने के लिए विशेष रुप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। कंटेंनमेंट जोन बनाने में भी सफाई कर्मियों के जान पर पड़ रही है।बावजूद इसके बरसात पूर्व सभी छोटे बड़े नालों की साफ-सफाई का कार्य कर लिया जायेगा।श्री कुमार के मुताबिक बड़े नालों की सफाई के साथ-साथ नगर परिषद के सफाईकर्मी द्वारा छोटे नालों की सफाई भी की जा रही है।साथ ही शाम के समय नाले से निकाले गए गाद का उठाव भी किया जा रहा,ताकि सुबह के समय शहर की सफाई भी प्रभावित नहीं हो।एनजीओ के अंदर के बारह वार्ड की भी सफाई एनजोओ द्वारा करवायी जा रही है।किसी भी कीमत पर बरसात समय इलाके में जल जमाव होने नहीं दिया जाएगा। **********************************************
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।