श्रवण आकाश की रिपोर्ट
खगड़िया।प्रेम विवाह के बाद अपने मायके में ही पति के साथ रह रही युवती आर्थिक तंगी और घरेलू कलह से इतनी आजिज आ गयी थी कि,अंतत:फांसी लगाकर मौत को गले लगा ली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।मौत को गले लगाने वाली युवती की पहचान जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत करना गांव निवासी मुन्ना बैठा की पुत्री शहजादी खातून के रुप में हुई है।मिल रही जानकारी के अनुसार मुन्ना बैठा की लगभग 20वर्षीया पुत्री शहजादी ख़ातून गांव के ही मिनोज बैठा से मुहब्बत करती थी।लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता रहा।मिनोज बैठा और शहजादी खातून का प्रेम जब पूरी तरह परवान चढ़ा,तो परिवार वालों की असहमति के बाद भी दोनों ने आपस में शादी रचा लिया।लेकिन मिनोज बैठा के परिवार वाले इस शादी का इतना विरोध किए कि,मिनोज अपनी बेगम के साथ ससुराल में ही रहने लगा।
महज छह माह पूर्व दोनों ने शादी तो कर लिया था, लेकिन आर्थिक तंगी सूरसा के समान मुंह फैलाती चली गई।इस बीच घरेलू विवाद भी बढ़ता गया।नतीजतन आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद को शहजादी सहन नहीं कर सकी।नतीजतन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।इधर, परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल का कहना है कि, घरवालों के द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।लेकिन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो रहा है।फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।बहरहाल,इस हृदयविदारक घटना की चहुंओर चर्चा है।हर कोई की जुबां पर मिनोज और शहजादी के प्रेम प्रसंग सहित शहजादी के द्वारा आत्महत्या किए जाने की चर्चा हो रही है।
खगड़िया
प्रेम विवाह कर पति के संग मायके में रह रही शहजादी फांसी के फंदे से लटककर दे दी अपनी जान,आर्थिक तंगी और घरेलू विवाद से आजिज आ गयी थी नवविवाहिता
श्रवण आकाश की रिपोर्ट खगड़िया।प्रेम विवाह के बाद अपने मायके में ही पति के साथ रह रही युवती आर्थिक तंगी और घरेलू कलह से इतनी आजिज आ गयी थी कि,अंतत:फांसी लगाकर मौत को गले लगा ली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।मौत को गले लगाने वाली युवती की पहचान जिले के परबत्ता थ

खगड़िया।प्रेम विवाह के बाद अपने मायके में ही पति के साथ रह रही युवती आर्थिक तंगी और घरेलू कलह से इतनी आजिज आ गयी थी कि,अंतत:फांसी लगाकर मौत को गले लगा ली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची परबत्ता पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।मौत को गले लगाने वाली युवती की पहचान जिले के परबत्ता थाना अंतर्गत करना गांव निवासी मुन्ना बैठा की पुत्री शहजादी खातून के रुप में हुई है।मिल रही जानकारी के अनुसार मुन्ना बैठा की लगभग 20वर्षीया पुत्री शहजादी ख़ातून गांव के ही मिनोज बैठा से मुहब्बत करती थी।लगभग डेढ़ वर्ष से प्रेम संबंध प्रगाढ़ होता रहा।मिनोज बैठा और शहजादी खातून का प्रेम जब पूरी तरह परवान चढ़ा,तो परिवार वालों की असहमति के बाद भी दोनों ने आपस में शादी रचा लिया।लेकिन मिनोज बैठा के परिवार वाले इस शादी का इतना विरोध किए कि,मिनोज अपनी बेगम के साथ ससुराल में ही रहने लगा।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।