रवि कुमार सिंह

 

मानसी(खगड़िया)।प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के चौथे दिन मानसी प्रखण्ड के पांच पंचायतों के प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ का यह आलम था कि, सुबह से लेकर शाम तक भीड़ उमड़ती रही। नामांकन के चौथे दिन आज सोमवार को विभिन्न पदों के प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन का पर्चा दाखिल किया गया। प्रखंड निवार्ची पदाधिकारी सह बीडीओ श्याम किशोर शर्मा ने बताया कि अब तक पंचायत समिति सदस्य पद से 27प्रत्याशियों ने अपना नामांकन का पर्चा भरा है,जिसमें 10 पुरुष व 17 महिलाएं शामिल हैं।बात अगर मुखिया पद की करें,तो 24 पुरुष और 12 महिलाओं द्वारा मुखिया पद से नामांकन किया गया है।वार्ड सदस्य पद से 294 उम्मीदवार ने नामांकन कराया है, जिसमे 125 पुरुष व 169 महिला हैं।सरपंच पद से 17 एवं पंच पद से 93 ने अपना-अपमा नामांकन दाखिल किया है। बता दें कि नामांकन को लेकर अलग अलग 8 काउंटर वार्ड सदस्यों के लिए बनाया गया था। पंच के लिए चार, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य व सरपंच पद के लिए एक-एक काउंटर बनाए गए थे। इधर सैदपुर पंचायत के मुखिया पद से विजेंद्र यादव ने नामांकन कराया है। पूर्वी ठाठा पंचायत से पूर्व मुखिया धिरेन्द्र यादव की पत्नी संजु देवी पद के द्वारा अपने नामांकन का पर्चा दाखिल कराया है।बलहा पंचायत से निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार की पत्नी गुरीया देवी ने अपना नामंकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान पहुंचे मानसी निवर्तमान प्रखंड प्रमुख बलवीर चांद ने कहा कि जबसे पंचायती चुनाव हुआ है,तब से लगातार जीत इनकी हुई है।उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता का लगातार तन-मन- धन से सेवा किया है।उन्हें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि इस बार भी जनता इनको भारी मतों से विजय बनाएगी।बहरहाल,देखना दिलचस्प होगा कि कौन-कौन लहराते हैं जीत का पताका और किनके-किनके नसीब में लिखी है हार!