खगड़िया(गौरव सिन्हा)।
तथाकथित विरोधियों का होश फाख्ता कर जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष का ताज पुन:पाने वाले बबलू कुमार मंडल के समर्थकों की बांछें खिली-खिली नजर आ रही है।जदयू के जिला अध्यक्ष पद पर जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के द्वारा बबलू कुमार मंडल के पक्ष में फैसला देते हुए पुन: जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड के जिला कार्यालय में आज गुरुवार को भी जश्न का माहौल रहा।बबलू कुमार मंडल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले जदयू नेताओं का जमावड़ा लगा रहा।दोबारा जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल को जदयू के प्रवक्ता अरविन्द मोहन,जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज पटेल, मोहम्मद नासीर इकबाल, डॉक्टर धीरेन्द्र कुमार यादव, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अजय मंडल,कला संस्कृति एवं खेल प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सतीश आनंद, इसी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह, प्रोफेसर जियाउल हक,उमेश सिंह पटेल,मोहम्मद एजाज अहमद,कमल किशोर पटेल, राजनीति प्रसाद सिंह,अनुज शर्मा,कैलाश प्रसाद वर्मा, गणेश सिंह,कैलाश यादव अधिवक्ता,छात्र अध्यक्ष सिद्धांत कुमार छोटू,दिलीप पोद्दार,रणवीर कुमार राणा सहित पार्टी के दर्जनों नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,सभी को साथ लेकर चलते आए बबलू कुमार मंडल ने एक बार फिर निर्वाचित होकर यह जता दिया कि, विश्वास की कसौटी पर खड़े उतरने वालों के पक्ष में पार्टीजन सदैव खड़े रहते हैं।
इधर,जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि,शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह के द्वारा बीते 20 नवम्बर को जिला सांगठनिक चुनाव के दौरान उत्पन्न स्थिति का आकलन करते हुए भाई बबलू कुमार मंडल के पक्ष में फैसला देने और उन्हें दोबारा जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने से जिले के जदयू कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ा है ।श्री मंडल के नेतृत्व में जदयू और सशक्त व मजबूत होगी।
खगड़िया
तथाकथित विरोधियों के होश हुए फाख्ता,पुन: जदयू जिला अध्यक्ष बने बबलू मंडल को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी, बेवजह शांति में खलल डालने वालों को लगा जोर का झटका,समर्पित जदयू कार्यक
खगड़िया(गौरव सिन्हा)। तथाकथित विरोधियों का होश फाख्ता कर जदयू के खगड़िया जिलाध्यक्ष का ताज पुन:पाने वाले बबलू कुमार मंडल के समर्थकों की बांछें खिली-खिली नजर आ रही है।जदयू के जिला अध्यक्ष पद पर जदयू के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी,बिहार के द्वारा बबलू कुमार मंडल के पक्ष में फैसला देते हुए पुन: जिला अध्यक्ष मनोनीत किये जाने पर कचहरी रोड स्थित जनता दल यूनाइटेड के ज




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।