खगड़िया
गरीबों के मददगार मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री अशोक सहनी की निर्मम हत्या से मर्माहत है समाज,योगिराज डॉ रामनाथ अघोरी पार्क में श्रद्धांजलि सभा शनिवार को,नगर पार्षद बबीता देवी ने
अमित मिश्रा खगड़िया जिले के नगर थाना अंतर्गत बलुआही निवासी अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की बीते दिनों अपराधियों द्वारा निर्मम हत्या किए जाने से समाज के तमाम लोग मर्माहत हैं।मत्स्यजीवी सहयोग समिति के खगड़िया प्रखंड मंत्री मुन्ना सहनी के तमाम हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से आम लोग खासे नाराज भी हैं।हालांकि मुन्ना सहनी हत्याकांड में शामिल नामजदों में से पांच क



उनका लक्ष्य ही था गरीब और जरुरतमंद लोगों की मदद करना और रोजगार दिलाना।समिति के माध्यम से बहुत से गरीब परिवार के लोगों को रोजगार उपलब्ध कराकर समाज की मुख्य धारा में जोड़ने का काम उनके द्वारा किया गया था।दिवंगत मत्स्यजीवी सहयोग समिति मंत्री मुन्ना सहनी समाज में भी हमेशा सभी वर्गों के लोगों की मदद किया करते थे।
बता दें कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सभी प्रखंड मंत्री, सदस्यगण,सभी राजनैतिक पार्टी के नेतागण,समाजसेवी सहित तमाम खगड़िया वासियों से आग्रह किया गया है कि इस श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री स्व० अशोक सहनी के शोककुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।