जय चन्द्र कुमार/खगड़िया
जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर के समीप कोशी की धारा में डूबने से आज शनिवार को एक युवक की मौत हो गयी।हालांकि घंटों तक प्रयास किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है।जानकारी के मुताबिक सतीशनगर के वार्ड नंबर 06 निवासी उपेंद्र मंडल का दामाद जयचंद्र महतो घर के समीप से ही प्रवाहित होने वाल वाली कोशी की धारा पार कर घास लाने जा रहा था।इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते स-दल बल मौके पर पहुंचे पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास एवं एसआई अकरम खान ने ग्रामीणों के सहयोग से पानी में युवक की खोजबीन का प्रयास किया।
सतीशनगर गांव के गोताखोर ग्रामीण पवन मंडल,विजय कुमार,पांचू मंडल तथा जयप्रकाश मंडल से भी मदद ली गयी।बावजूद घंटो तक खोजबीन के बाद भी युवक का शव नही मिल पाया।उसके बाद थानाध्यक्ष ने खगड़िया की एसडीआरएफ टीम को सूचना दी।समाचार संप्रेषण तक खगड़िया से कुमोद राय के नेतृत्व में आयी टीम द्वारा गहरे पानी में खोजबीन जारी थी।
वहीं पंचायत के पूर्व मुखिया सह जदयू नेता पृथ्वीचंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।गोताखोर टीम के द्वारा खोजबीन की जा रही है।इधर जयचन्द्र महतो के परिजन पप्पू मंडल ने बताया कि वह यहीं रहकर ट्रक पर उपचालक के रूप में कार्य करता था।उसे पांच छोटी-छोटी पुत्री है।इस घटना से परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।दूसरी तरफ थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया कि खगड़िया से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है।अभी तक शव को बरामद नहीं किया जा सका है।
खगड़िया
कोशी की धारा पार कर घास लाने जा रहे ट्रक के उपचालक की मौत,सतीश नगर स्थित ससुराल में रहता था मृतक
जय चन्द्र कुमार/खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर के समीप कोशी की धारा में डूबने से आज शनिवार को एक युवक की मौत हो गयी।हालांकि घंटों तक प्रयास किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है।जानकारी के मुताबिक सतीशनगर के वार्ड नंबर 06 निवासी उपेंद्र मंडल का दामाद जयचंद्र महतो घर के समीप से ही प्रवाहित होने वाल वाली कोशी की धारा पार कर घास ल

जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सतीशनगर के समीप कोशी की धारा में डूबने से आज शनिवार को एक युवक की मौत हो गयी।हालांकि घंटों तक प्रयास किए जाने के बाद भी शव बरामद नहीं किया जा सका है।जानकारी के मुताबिक सतीशनगर के वार्ड नंबर 06 निवासी उपेंद्र मंडल का दामाद जयचंद्र महतो घर के समीप से ही प्रवाहित होने वाल वाली कोशी की धारा पार कर घास लाने जा रहा था।इसी दौरान डूबने से उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते स-दल बल मौके पर पहुंचे पसराहा थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास एवं एसआई अकरम खान ने ग्रामीणों के सहयोग से पानी में युवक की खोजबीन का प्रयास किया।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।