खगड़िया
प्रेमिका को मोबाइल पहुंचाने आए प्रेमी को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, मार दी सिर में गोली,1गिरफ्तार
नैयर आलम बेलदौर(खगड़िया)। बेलदौर थाना अंतर्गत माली पंचायत के विष्णुपुर गांव में प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पहले जमकर पीटा फिर सिर में गोली मार दी।युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस मामले में एक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।मिल रही जानकारी के अनुसार विष्णुपुर गांव की एक लड़की के साथ मधेपुरा जिले के आलमनग


बेलदौर थाना अंतर्गत माली पंचायत के विष्णुपुर गांव में प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे प्रेमी को लड़की के परिजनों ने पहले जमकर पीटा फिर सिर में गोली मार दी।युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस मामले में एक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।मिल रही जानकारी के अनुसार विष्णुपुर गांव की एक लड़की के साथ मधेपुरा जिले के आलमनगर निवासी एक युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका द्वारा प्रेमी को कॉल कर मोबाइल के साथ बुलाया गया था।प्रेमिका के कहने पर प्रेमी उसके घर मोबाइल देने पहुंचा ही था कि लड़की के परिजनों की नजर प्रेमी पर पड़ गई।लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने पहले तो प्रेमी को पकड़कर बेरहमी से पीटा फिर सिर में गोली मार दी।इस मामले की जानकारी मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंची बेलदौर पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस गिरफ्त में आए शख्स की पहचान विष्णुपुर निवासी स्वर्गीय ढोराह सिंह का पुत्र घुरन सिंह के रुप में की गई है। उक्त लड़का को लड़की के द्वारा मोबाइल से बुलाया गया था। लड़की के घर प्रेमी के पहुंचते ही ग्रामीणों में आक्रोश हो गया।इधर बेलदौर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि उक्त मामले में एक की गिरफ्तारी हुई है।कड़ी पूछताछ की जा रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।