खगड़िया(मोहम्मद नैयर)।
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसलवा तिलाठी पथ पर रोहियामा गांव के समीप ऑटो पलटने से ऑटो सवार दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों जख्मी यात्रियों को आस-पास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया।डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किए जाने के बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।इस घटना में जख्मी दोनों यात्रियों की पहचान सहरसा जिले के पंचगछिया गांव निवासी लक्ष्मी मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया एवं रघुनाथपुर गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र अवधेश कुमार पासवान के रुप में की गई है।बताया जा रहा है कि,दोनों जख्मी युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली कमाने के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में बेलदौर बस स्टैंड से ऑटो पर सवार होकर महेशखूंट की ओर जा रहे थे कि,रोहियामा गांव के समीप ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।रघुनाथपुर गांव निवासी अवधेश कुमार पासवान ने बताया कि,ऑटो पर ड्राइवर सहित वह तीन लोग सवार ही थे।
इधर डॉ अभिनव विशाल ने बताया कि, पंचगछिया गांव निवासी अनिल मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हैं।नतीजतन उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया है।
खगड़िया
मजदूरी करने को ले दोस्तों के साथ दिल्ली जाने की तमन्ना नहीं हो सकी पूरी, महेशखूंट पहुंचकर ट्रेन पकड़ने से पहले बेलदौर में ऑटो पलटने के कारण दोनों यात्री गंभीर रुप से जख्मी,एक बेहतर
खगड़िया(मोहम्मद नैयर)। जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसलवा तिलाठी पथ पर रोहियामा गांव के समीप ऑटो पलटने से ऑटो सवार दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों जख्मी यात्रियों को आस-पास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया।डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किए जाने के बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।इस घटना में जख्

जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र अंतर्गत पनसलवा तिलाठी पथ पर रोहियामा गांव के समीप ऑटो पलटने से ऑटो सवार दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।दोनों जख्मी यात्रियों को आस-पास के लोगों द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर लाया गया।डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किए जाने के बाद एक की गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया गया है।इस घटना में जख्मी दोनों यात्रियों की पहचान सहरसा जिले के पंचगछिया गांव निवासी लक्ष्मी मुखिया के पुत्र अनिल मुखिया एवं रघुनाथपुर गांव निवासी लखन पासवान के पुत्र अवधेश कुमार पासवान के रुप में की गई है।बताया जा रहा है कि,दोनों जख्मी युवक अपने दोस्तों के साथ दिल्ली कमाने के लिए जा रहे थे।इसी क्रम में बेलदौर बस स्टैंड से ऑटो पर सवार होकर महेशखूंट की ओर जा रहे थे कि,रोहियामा गांव के समीप ऑटो चालक का संतुलन बिगड़ गया और ऑटो पलट गया।रघुनाथपुर गांव निवासी अवधेश कुमार पासवान ने बताया कि,ऑटो पर ड्राइवर सहित वह तीन लोग सवार ही थे।
इधर डॉ अभिनव विशाल ने बताया कि, पंचगछिया गांव निवासी अनिल मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हैं।नतीजतन उन्हें बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।