श्रवण आकाश/खगड़िया
त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि होने से जनप्रतिनिधियों के बीच प्रसन्नता का माहौल है।जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि का श्रेय परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार को देते हुए परबत्ता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा,तेमथा करारी के मुखिया राजीव चौधरी,माधवपुर के मुखिया बंटू सिंह,लगार की मुखिया आरती देवी,सरपंच बांके चौधरी,दरियापुर भेलवा के मुखिया रामविनय सिंह,खिराडीह के मुखिया राहुल सिंह, जोरवारपुर के मुखिया चंद्रवंशी, सियादतपुर अगुवानी की मुखिया स्मृति देवी,शेर के मुखिया मिथलेश यादव,पैकांत के मुखिया सिंकू कुमार,जोगी के मुखिया, वार्ड सदस्य गौतम कुमार आदि ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि डॉ संजीव कुमार के अथक प्रयास से त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि की गयी है।
इधर इस सराहनीय कार्य के लिए विधायक डॉ संजीव कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया एवं उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा है कि जब स्थानीय निकाय विधान पार्षद चुनाव हो रहा था,तब मेरे बड़े भाई राजीव कुमार विधान पार्षद का चुनाव लड़ रहे थे।सभी के सहयोग से वह विधान पार्षद बने।
मैंने सभी सम्मानित त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों से चुनाव के समय जो वादा किया था,वो पूरा किया।उन्होंने दावे के साथ कहा कि मैं जो कहता हूं,वो मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से अवश्य पूरा करता हूं।आज मेरा प्रयास सार्थक भी हो गया।
विधायक डॉ संजीव कुमार के मुताबिक,पूर्व में मेरे द्वारा विधानसभा के पटल पर भी मानदेय बढ़ाने की बात को प्रमुखता से उठाया गया था और जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के लिए मुख्यमंत्री से मिलकर पत्र भी दिया गया था।सीएम ने सकारात्मक जवाब देते हुए आश्वस्त भी किया था कि जल्द ही सम्मानजनक वृद्धि करेंगे।आज उन्होंने किए गए अपने वादे को पूरा भी किया।
विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मुखिया का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 5000 और सरपंच का मानदेय 2500 से बढ़ाकर 5000 किया गया है।वहीं वार्ड सदस्य का 500 से बढ़ाकर 800 किया गया है,जबकि पंच का 500 से बढ़ाकर 800 किया गया।किए गए वादे को लगातार पूरा किए जाने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति लोगों में दिन ब दिन विश्वास बढ़ता ही जा रहा है।आज पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि कर तोहफा देने के लिए मुख्यमंत्री के प्रति परबत्ता विधानसभा की जनता की तरफ से आभार प्रकट करता हूं।
खगड़िया
त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि से हर्ष का माहौल,किए गए वादे को सीएम के आशीर्वाद से अवश्य करता हूं पूरा:डॉ संजीव
श्रवण आकाश/खगड़िया त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि होने से जनप्रतिनिधियों के बीच प्रसन्नता का माहौल है।जनप्रतिनिधियों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि का श्रेय परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार को देते हुए परबत्ता मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा,तेमथा करारी के मुखिया राजीव चौधरी,माधवपुर के मुखिया बंटू सिंह,लगार की मुखिया








पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।