खगड़िया
प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति कुमारी ने बाइक सवारों को पढ़ाया कानूनी पाठ,वाहन चेकिंग अभियान चलाकर जुर्माने की राशि वसूलते हुए कानून का पालन करने की दी गई नसीहत।।
राजेश सिन्हा की रिपोर्ट खगड़िया।बिना आवश्यक कागजात और हेलमेट के सड़कों पर वाहन खासकर बाइक दौड़ाने वाले चालक अब पूरी तरह से सावधान हो जांय।खगड़िया की प्रशिक्षु डीएसपी ज्योति कुमारी ने न केवल ऐसे बाइक सवारों को कानूनी पाठ पढ़ाना शुरु कर दिया है,बल्कि कानून का पालन करने की नसीहत देते हुए जुर्माने की राशि वसूलने में भी जुट गई हैं।बिहार पुलिस की महिला डीएसपी ज्यो



डीएसपी ज्योति के कड़े रुख को देखते हुए कई बाइक सवारों को चेकिंग के डर से पतली गली का रास्ता नापते हुए देखा गया।प्रशिक्षु महिला डीएसपी के कड़े रुख के कारण राजस्व की वसूली तो हुई ही,आम लोगों को तारीफ करते हुए भी देखा गया।स्थानीय लोगों का कहना था कि इस तरह का अभियान अनवरत चलता रहा,तो इसका सार्थक परिणाम भी लोगों को देखने को मिलेगा। ========================================
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।