खगड़िया(श्रवण आकाश)।
इन दिनों शराबी और शराब कारोबारियों पर शामत आई हुई है।शराबियों के साथ-साथ शराब कारोबारियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है।इसी कड़ी में जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया ओपी के बिठला गांव के चौराहा पर शराब के नशे में उत्पात मचा रहे शराबी को मड़ैया पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराबी बिठला गांव निवासी फोदारी गोस्वामी का पुत्र चंदन कुमार बताया जा रहा है।मड़ैया ओपी के दरोगा कृष्ण कुमार ने बताया कि,चंदन कुमार शराब के नशे में धुत होकर बिठला गांव के चौक पर काफी हंगामा कर रहा था।चंदन कुमार को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच कराए जाने पर चिकित्सक ने उसे शराब के नशे में पाया।कागजी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।दूसरी तरफ परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखंड ओपी क्षेत्र के लक्ष्मीपुर से भरतखंड पुलिस ने शराब के नशे में लक्ष्मीपुर गांव निवासी अंकज कुमार को गिरफ्तार किया है।भरतखंड ओपी के दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि, अंकज कुमार शराब के नशे में धुत होकर उधम मचा रहा था।ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना पर उसे गिरफ्तार कर जब मेडिकल जांच की गई, तो शराब के नशे में पाया गया।उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
खगड़िया
दो शराबी अलग-अलग जगहों पर शराब के नशे में मचा रहा था उत्पात,पुलिस ने दोनों को दबोचा
खगड़िया(श्रवण आकाश)। इन दिनों शराबी और शराब कारोबारियों पर शामत आई हुई है।शराबियों के साथ-साथ शराब कारोबारियों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है।इसी कड़ी में जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत मड़ैया ओपी के बिठला गांव के चौराहा पर शराब के नशे में उत्पात मचा रहे शराबी को मड़ैया पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार शराबी बिठला गांव निवासी फोदारी गोस्वामी क



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।