श्रवण आकाश की रिपोर्ट
खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो युवकों को एक अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया।इस घटना में गंभीर रुप से जख्मी दोनों युवकों को आस-पास के लोगों द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया,लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी दोनों युवकों की पहचान बुधनगर भरतखंड के गुलशन कुमार और कोलवारा के सुमन कुमार के रुप में की गई है।दोनों एक दूसरे के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।बताया जा रहा है कि,दोनों बाइक सवार महेशखूंट की ओर अपने गांव से जा रहा था।इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे किसी अनियंत्रित वाहन ने सामने से रौंद दिया।इधर, पसराहा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार ने बताया कि, दो लोग बाइक एक्सीडेंट में जख्मी हुए हैं। दोनों को खगड़िया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है।
खगड़िया
NH-31 पर पसराहा पेट्रोल पंप के समीप दो बाइक सवार युवकों को अनियंत्रित वाहन ने रौंदा,गंभीर हालत में सदर अस्पताल से कर दिया गया रेफर
श्रवण आकाश की रिपोर्ट खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 31पर पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार दो युवकों को एक अनियंत्रित वाहन ने रौंद दिया।इस घटना में गंभीर रुप से जख्मी दोनों युवकों को आस-पास के लोगों द्वारा खगड़िया सदर अस्पताल लाया गया,लेकिन दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर कर दिया गया।सड़क दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी दोनों युवकों की पहच



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।