राजकमल की रिपोर्ट
खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में चाचा और चाची द्वारा भतीजे को लोहे के रड से वारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिए जाने की खबर आ रही है।गंभीर रुप से जख्मी भतीजे को परिजनों द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बेलदौर लाया गया।लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया है।बेलदौर थाना अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी बालेश्वर दास की लगभग 60 वर्षीय पत्नी छेदनी देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि,उनका पुत्र अपने बगीचे में बांस का भूट उखाड़ने गया था।
इसी दौरान उनके देवर सुनील दास तथा देवरानी अनीता देवी ने मिलकर लोहे के रड से उसके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।
मुसाफिरों द्वारा मारपीट की सूचना दिए जाने पर जब वह लोग मौके पर पहुंची,तो उक्त स्थल पर उनके पुत्र मिथुन कुमार और विकास कुमार के साथ मारपीट की जा रही थी।छेदनी देवी का कहना है कि, उक्त नामित व्यक्ति अपराधी प्रवृत्ति के हैं।अपने साथ देसी कट्टा लेकर चलना-फिरना उनकी आदतों में शुमार रहा है।
जिसके कारण ग्रामीण भी उससे डरे सहमे रहते हैं।इधर, बेलदौर के थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि,इस संदर्भ में मिले आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
खगड़िया
चाचा और चाची ने भतीजे को लोहे के रड से पीट-पीटकर किया अधमरा, गंभीर हालत में रेफर
राजकमल की रिपोर्ट खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में चाचा और चाची द्वारा भतीजे को लोहे के रड से वारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिए जाने की खबर आ रही है।गंभीर रुप से जख्मी भतीजे को परिजनों द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बेलदौर लाया गया।लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर द
READERSHIP329.2kVIEWS


खगड़िया।जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में चाचा और चाची द्वारा भतीजे को लोहे के रड से वारकर गंभीर रुप से जख्मी कर दिए जाने की खबर आ रही है।गंभीर रुप से जख्मी भतीजे को परिजनों द्वारा आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,बेलदौर लाया गया।लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया गया है।बेलदौर थाना अंतर्गत बोबील पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी बालेश्वर दास की लगभग 60 वर्षीय पत्नी छेदनी देवी ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए कहा है कि,उनका पुत्र अपने बगीचे में बांस का भूट उखाड़ने गया था।
इसी दौरान उनके देवर सुनील दास तथा देवरानी अनीता देवी ने मिलकर लोहे के रड से उसके साथ जमकर मारपीट कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया।
जिसके कारण ग्रामीण भी उससे डरे सहमे रहते हैं।इधर, बेलदौर के थाना अध्यक्ष पंकज प्रकाश का कहना है कि,इस संदर्भ में मिले आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।