खगड़िया
दोहरे हत्याकांड मामले में नवादा से मामा-भांजा गिरफ्तार,पुलिस वर्दी में पहुंचे अपराधियों ने तीन सगे भाईयों को बनाया था गोलियों का शिकार,दो भाईयों की घटनास्थल पर ही हो गई थी दर्दनाक
मोहम्मद नैयर आलम बेलदौर(खगड़िया)।बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर में बीते दिऩों घटित दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद आरोपियों को दबोच लिया।दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी चौथम थाना अंतर्गत नवादा गांव से हुई है।दोनों से कड़ी पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी नवादा गांव निवासी दिलचन सिंह एवं उसका


बेलदौर(खगड़िया)।बेलदौर थाना अंतर्गत सकरोहर में बीते दिऩों घटित दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो नामजद आरोपियों को दबोच लिया।दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी चौथम थाना अंतर्गत नवादा गांव से हुई है।दोनों से कड़ी पूछ ताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी नवादा गांव निवासी दिलचन सिंह एवं उसका भांजा शिवम बताया जा रहा है।यहां यह बताना जरुरी है कि कुछ दिन पूर्व पुलिस वर्दी में सकरोहर गांव पहुंचे हथियारबंद बदमाशों ने तीन सहोदर भाइयों को गोलियों से छलनी कर दिया था। दो भाईयों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी,जबकि एक भाई अभी भी इलाजरत है।इधर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नवादा गांव से दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है,जबकि एक आरोपी पुलिस को देख कर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष ने यह भी कहा कि दोहरे हत्याकांड मामले में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।पुलिस कप्तान अमितेश कुमार के दिशा-निर्देश पर तमाम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।