खगड़िया
सफल रहा टीकाकरण महा अभियान,हजारों लोगों ने लिया टीका,नाव की सवारी कर बाढ़ प्रभावित इलाका पहुंचे डीएम ने की सभी की हौसला अफजाई, नगर सभापति व नगर पार्षदों ने भी अभियान की सफलता में न
राजेश सिन्हा खगड़िया जिले में चलाए गए टीकाकरण महा अभियान का सार्थक परिणाम सामने आया है।आज शुक्रवार अर्थात 2 जुलाई को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष और स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार महा टीकाकरण अभियान चलाया गया था। जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर परिषद खगड़िया के सभी वार्डों,मानसी प्रखंड के सभी पंचायतों एवं अलौल



जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से नगर परिषद खगड़िया के सभी वार्डों,मानसी प्रखंड के सभी पंचायतों एवं अलौली प्रखंड के 4 बाढ़ प्रभावित पंचायतों में टीकाकरण का महा अभियान चलाकर 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका दिया गया।
शायद यह बताने की जरुरत नहीं है कि नगर परिषद खगड़िया और परबत्ता प्रखंड में कोविड महामारी के पहले और दूसरे चरण में संक्रमण के ज्यादा मामले पाए गए थे।इसलिए इन दोनों क्षेत्रों को चयनित करते हुए आज यहां कोविड टीकाकरण का महा अभियान चलाया गया,ताकि इन क्षेत्रों को शत प्रतिशत टीकाकृत किया जा सके।
बाढ़ प्रभावित पंचायतों को भी प्राथमिकता के आधार पर शत प्रतिशत टीकाकृत करने का निर्देश बिहार सरकार द्वारा पूर्व में ही दिया गया था।जिलाधिकारी ने मानसी प्रखंड में टीकाकरण महा अभियान का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
जिलाधिकारी सैदपुर पंचायत में चल रहे महा अभियान का भी निरीक्षण किया और लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित किया।इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी जिलाधिकारी ने फीडबैक लिया और उनसे लोगों को टीका लेने हेतु प्रेरित करने की अपील की।जिलाधिकारी ने कहा कि मानसी प्रखंड के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों को टीका दिला कर जिले का प्रथम शत प्रतिशत टीकाकृत प्रखंड घोषित किया जाना है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।