खगड़िया(ज्योति कुमारी)।

जिले के चौथम थाना अंतर्गत सरैया में बीते शुक्रवार की देर रात बकरी चोरी करते दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया।ग्रामीणों द्वारा अपने स्तर से थोड़ी बहुत इलाज किए जाने के बाद दोनों आरोपित को पुलिस के हवाले कर दिया गया।दोनों आरोपित युवकों की पहचान मेदनी नगर निवासी जयकिशोर चौधरी के पुत्र रुपेश कुमार तथा सागर चौधरी के पुत्र मिस्टर कुमार के रुप में हुई है।थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि, दोनों आरोपितों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।