खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।
विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो दिवसीय यात्रा पर कल गुरुवार अर्थात 9फरवरी को खगड़िया आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि,श्री सहनी 9फरवरी की शाम में जिला अतिथिगृह पहुंचेंगे और विश्राम के दौरान वह अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे।उसके बाद रात्रि में अलौली प्रखंड अंतर्गत कामाथान इचरुआ के गरैयाघाट में आयोजित श्रीश्री 108 कमला मेला महोत्सव में शिरकत करेंगे।इस दौरान वह लोक गायिका अनुपमा यादव के रंगारंग कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
उद्घाटन के लिए अतिथिगृह से रवाना होने पर उनका स्वागत अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार सहित मेला में आएं तमाम दर्शनार्थियों के द्वारा किया जाएगा।
मेला का उद्घाटन करने के पश्चात उनका आगमन जिला अतिथिगृह होगा।वह 10 फरवरी को संध्या 4 बजे तक जिला अतिथिगृह में रुकेंगे और इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे |जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी ने जिले व सभी प्रखंडों के सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्षों सहित जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि,सभी ससमय पहुंचकर अपनी-अपनी समस्या से पार्टी सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री को अवगत कराएंगे और समस्याओं का समाधान पार्टी सुप्रीमो करेंगे।
खगड़िया
वीआइपी पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी पहुंचेंगे खगड़िया और करेंगे कमला महोत्सव का उद्घाटन
खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी)के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी दो दिवसीय यात्रा पर कल गुरुवार अर्थात 9फरवरी को खगड़िया आ रहे हैं।बताया जा रहा है कि,श्री सहनी 9फरवरी की शाम में जिला अतिथिगृह पहुंचेंगे और विश्राम के दौरान वह अपनी पार्टी के पदाधिकारियों से मिलेंगे।उसके बाद रात्रि में अलौली प्रखंड अंतर्गत कामाथान इचर

मेला का उद्घाटन करने के पश्चात उनका आगमन जिला अतिथिगृह होगा।वह 10 फरवरी को संध्या 4 बजे तक जिला अतिथिगृह में रुकेंगे और इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे |जिलाध्यक्ष मनोहर सहनी ने जिले व सभी प्रखंडों के सभी प्रकोष्ठों के प्रखंड अध्यक्षों सहित जिले के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि,सभी ससमय पहुंचकर अपनी-अपनी समस्या से पार्टी सुप्रीमो सह बिहार सरकार के पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री को अवगत कराएंगे और समस्याओं का समाधान पार्टी सुप्रीमो करेंगे।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।