प्रवीण कुमार प्रियांशु/खगड़िया
उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है।वह सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हर हालत में आरक्षण लेकर ही दम लेंगे।उक्त बातें वीआईपी सुप्रीमो सह बिहार सरकार को पूर्व मंत्री ने जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।खगड़िया में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर आयोजित सभा में मुकेश सहनी ने चुनौती भरे लहजे में कहा कि वह निषादों के लिए आरक्षण लेकर रहेंगे।उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब वह समय चला गया,जब राजा के घर में ही राजा पैदा होता था।अब जिसके पास वोट है,वही लोकतंत्र में राजा है।विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी शुक्रवार को अपनी निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में खगड़िया पहुंचे।खगड़िया में संकल्प यात्रा की शुरुआत अलौली प्रखंड अंतर्गत झीमा गांव से हुई।उसके बाद बलुआही बस स्टैंड,रोहरी दुर्गा स्थान तथा बेलदौर के गांधी उच्च विद्यालय में आयोजित सभा को संबोधित किया।
सभी जगह बड़ी संख्या में उपस्थित युवाओं और महिलाओं ने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए बच्चों को पढ़ाने तथा अधिकारों के लिए संघर्ष करने के लिए हाथ में गंगाजल लेकर संकल्प लिया।जनसभा में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों को बेहतर भविष्य,अपने हक और अधिकार के लिए मुकेश सहनी ने हाथों में गंगा जल लेकर संकल्प भी करवाया।उन्होंने कहा कि बिहार,झारखंड और यूपी भी हिंदुस्तान में है।लेकिन अन्य राज्यों में निषादों को आरक्षण मिला हुआ है।बिहार में आरक्षण को लेकर हम लोगों को संघर्ष करना पड़ रहा है।
इस दौरान सभी स्थानों पर श्री सहनी का जोरदार स्वागत किया गया।श्री सहनी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि,जो हमें सम्मान देगा,वही दिल्ली की गद्दी पर बैठेगा।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार हमने बनाया, लेकिन सामंतवादी विचारधारा के लोग हमारे चार विधायकों खरीद कर हमें ही सरकार से बाहर कर दिया।उन्होंने लोगों में जोश भरते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि उसका बदला लिया जाए।उन्होंने कहा कि,निषाद समाज अपने हक के लिए लड़ाई लड़ेगा।हमें संघर्ष करना है और आने वाली पीढ़ी के लिए लड़ाई लड़ेंगे।इसके लिए संकल्प लेने आए हैं।हमारी इतनी आबादी होने के बाद भी कोई हमें सुनने के लिए तैयार नहीं है।हमें संकल्प लेना है कि,जो हमारी सुनेगा,हम उसकी सुनेंगे।
उन्होंने कहा कि,चाहे रामविलास पासवान का समाज हो या लालू यादव हों,संघर्ष किए तो देखें कि वो कहां से कहां पहुंच गए।15 साल लालू यादव ने संघर्ष किया और आज भी बिहार में उनकी सरकार है।उनकी जाति वालों की पहचान है।निषादों ने भी 9 साल में अपनी अलग पहचान बना ली है।आज हम जिनके साथ रहेंगे, वो यूपी,बिहार और झारखंड में 60 लोकसभा सीट जीतेंगे।जिनके साथ नहीं रहेंगे वो 60 लोकसभा सीट हारेंगे।उनके लिए दिल्ली जीतना आसान नहीं होगा।उनके लिए दिल्ली लंदन से भी ज्यादा दूर हो जाएगा।मुकेश सहनी ने कहा कि,आरक्षण नहीं तो गठबंधन नहीं,गठबंधन नहीं तो वोट नहीं और वोट नहीं तो दिल्ली की सरकार नहीं।हम इसी बात का संकल्प लेने आएं हैं कि, संघर्ष करेंगे।दूसरे राज्यों में निषाद को आरक्षण मिल रहा है।बिहार को क्यों नहीं मिल रहा?पिछले नौ सालों से हमने बहुत लड़ाई लड़ी है।आज हमें सब पहचान रहे हैं, निषाद समाज को जान रहे हैं।ये हमारी जीत है।
मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोहर सहनी,जिला महासचिव धर्मवीर सहनी,छात्र जिला अध्यक्ष राज किशोर चौधरी,जिला सचिव विकेस सहनी,जिला उपाध्यक्ष सुरेश केवट,खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मण चौधरी,अलौली प्रखंड अध्यक्ष वरुण चौधरी, अलौली प्रखंड प्रमुख नवीन कुमार,मीना भारती,प्रभुदयाल सहनी,बब्लू सहनी,रवि रजक, सकलदीप चौधरी,बबलू सहनी, रामशरण सहनी,पंकज सहनी, फूलो चौधरी, रंजय चौधरी,मनीष कुमार साह,मोनी कुमारी,बासुकी पोद्दार,विनोद तांती,सुमित्रा देवी, लोकगायक धनुर्धर चौधरी आदि उपस्थित थे।
खगड़िया
निषाद संकल्प यात्रा के दौरान खगड़िया पहुंचे वीआईपी सुप्रीमो ने राजनीतिक दलों को दी चुनौती,निषादों के लिए आरक्षण लेकर ही लेंगे दम:मुकेश सहनी
प्रवीण कुमार प्रियांशु/खगड़िया उन्हें किसी भी राजनीतिक दल से कोई दुश्मनी नहीं है।वह सिर्फ निषादों के आरक्षण के लिए संघर्ष कर रहे हैं और हर हालत में आरक्षण लेकर ही दम लेंगे।उक्त बातें वीआईपी सुप्रीमो सह बिहार सरकार को पूर्व मंत्री ने जिले के विभिन्न जगहों पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कही।खगड़िया में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के दौरान अलग-अलग जगहों पर आय





पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।