मतदाता दिवस पर मतदाताओं ने लिया शपथ, प्रभारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी ई रौशन कुमार के नेतृत्व में लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखने का लिया गया शपथ
खगड़िया।खगड़िया नगर परिषद कार्यालय में आज 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं द्वारा शपथ लिया गया कि,'हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि,हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति,समुद
खगड़िया।खगड़िया नगर परिषद कार्यालय में आज 25 जनवरी को मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं द्वारा शपथ लिया गया कि,'हम भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि,हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए,निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति,समुदाय,भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।' शायद यह बताने की जरुरत नहीं है कि,प्रत्येक वर्ष 25 जनवरी को मतदाता दिवस मनाया जाता है।
इसी उपलक्ष्य में प्रभारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी ई रौशन कुमार ने खुद तो शपथ लिया ही,पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार,विजय यादव, प्रधान सहायक जितेंद्र कुमार, सहायक अमरनाथ झा,सुबोध कुमार,विक्की कुमार,मनोज कुमार,गंगाराम,राजकुमार, धर्मेन्द्र कुमार,रोहित कुमार, प्रदुमन कुमार आदि को भी शपथ दिलाया।।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।