खगड़िया(श्रवण आकाश)।
जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज प्रेमी पक्ष द्वारा प्रेमिका को जमीन पर पटककर जबर्दस्ती एसिड पिला दिया गया।गंभीर हालत में लड़की को परिजनों द्वारा आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जहां गंभीर हालत में वह इलाजरत है।हालांकि घटना बीते 20 मार्च की बताई जा रही है।इस संदर्भ में पीड़िता के पिता ने परबत्ता थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि गांव के ही कुल छह लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री को एसिड पिला दिया।उन्होंने कहा है कि,उनकी पुत्री का गांव के ही एक युवक के साथ लगभग 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेमी द्वारा उनकी पुत्री को नौकरी होने के उपरांत निकाह करने का लगातार भरोसा दिया जा रहा था।इधर के दिनों में प्रेमी छुट्टी के दौरान घर आया हुआ था।इसी दौरान उनकी पुत्री को यह सूचना मिली कि अन्य लड़की पक्ष निकाह करने हेतु लड़के को पसंद करने आए हुए हैं।सूचना मिलते ही प्रेमिका अपने प्रेमी से यह पूछने पहुंच गई कि शादी का झांसा क्यों दे रहे थे!तुम क्यों दूसरी लड़की से शादी कर रहे हो!फिर क्या था...आक्रोशित होकर प्रेमी पक्ष द्वारा प्रेमिका पर हमला बोल दिया गया और जबरदस्ती पटक कर एसिड पिला दिया गया।
प्रेमिका द्वारा चीखने-चिल्लाने पर सभी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।बुरी तरह रोते-बिलखते प्रेमिका वापस अपने घर पहुंची और अपने परिजनों को घटनाक्रम की जानकारी दी।
इधर वस्तुस्थिति से अवगत होने और पीड़िता का बयान लेने परबत्ता थाना एसआई अजय कुमार आज गुरुवार को मायागंज अस्पताल भागलपुर पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया।बहरहाल,इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
खगड़िया
प्रेमिका ने प्रेमी की दूसरी लड़की से होने वाले निकाह का किया विरोध तो प्रेमी पक्ष के लोगों ने प्रेमिका को पटककर जबरन पिलाया एसिड,हालत गंभीर, पड़ताल में जुटी पुलिस
खगड़िया(श्रवण आकाश)। जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज प्रेमी पक्ष द्वारा प्रेमिका को जमीन पर पटककर जबर्दस्ती एसिड पिला दिया गया।गंभीर हालत में लड़की को परिजनों द्वारा आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखत

जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है।मिल रही जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग से नाराज प्रेमी पक्ष द्वारा प्रेमिका को जमीन पर पटककर जबर्दस्ती एसिड पिला दिया गया।गंभीर हालत में लड़की को परिजनों द्वारा आनन फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।लेकिन उसकी बिगड़ती हालत को देखते हुए भागलपुर के मायागंज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।जहां गंभीर हालत में वह इलाजरत है।हालांकि घटना बीते 20 मार्च की बताई जा रही है।इस संदर्भ में पीड़िता के पिता ने परबत्ता थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि गांव के ही कुल छह लोगों ने मिलकर उनकी पुत्री को एसिड पिला दिया।उन्होंने कहा है कि,उनकी पुत्री का गांव के ही एक युवक के साथ लगभग 3 वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।प्रेमी द्वारा उनकी पुत्री को नौकरी होने के उपरांत निकाह करने का लगातार भरोसा दिया जा रहा था।इधर के दिनों में प्रेमी छुट्टी के दौरान घर आया हुआ था।इसी दौरान उनकी पुत्री को यह सूचना मिली कि अन्य लड़की पक्ष निकाह करने हेतु लड़के को पसंद करने आए हुए हैं।सूचना मिलते ही प्रेमिका अपने प्रेमी से यह पूछने पहुंच गई कि शादी का झांसा क्यों दे रहे थे!तुम क्यों दूसरी लड़की से शादी कर रहे हो!फिर क्या था...आक्रोशित होकर प्रेमी पक्ष द्वारा प्रेमिका पर हमला बोल दिया गया और जबरदस्ती पटक कर एसिड पिला दिया गया।
इधर वस्तुस्थिति से अवगत होने और पीड़िता का बयान लेने परबत्ता थाना एसआई अजय कुमार आज गुरुवार को मायागंज अस्पताल भागलपुर पहुंचे और दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया।बहरहाल,इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।