खगड़िया
भीषण अग्निकांड में सब कुछ गंवा चुके पीड़ितों को भाजपा का मिला साथ,तो ग्रामीणों ने सहायता भावना को जमकर सराहा
राजेश सिन्हा खगड़िया विधानसभा अंतर्गत रसौंक गांव में बीते दिनों घटित भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को भाजपा का साथ मिला।अग्निकांड में मौत के शिकार हुए कर्नल यादव के परिजनों सहित अगलगी की घटना में अपना सब कुछ गंवा चुके दलित और पिछड़े समाज के संजय चौधरी,संतोष चौधरी,धर्मेंद्र चौधरी,योगेंद्र चौधरी,भोला चौधरी,ब्रह्मदेव चौधरी एवं पवन साह के परिजनों से भाजपा ओब


विधानसभा अंतर्गत रसौंक गांव में बीते दिनों घटित भीषण अग्निकांड के पीड़ित परिवारों को भाजपा का साथ मिला।अग्निकांड में मौत के शिकार हुए कर्नल यादव के परिजनों सहित अगलगी की घटना में अपना सब कुछ गंवा चुके दलित और पिछड़े समाज के संजय चौधरी,संतोष चौधरी,धर्मेंद्र चौधरी,योगेंद्र चौधरी,भोला चौधरी,ब्रह्मदेव चौधरी एवं पवन साह के परिजनों से भाजपा ओबी सी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया के नेतृत्व में एक टीम जाकर मिली।भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार की अगुआई में पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंची टीम ने मानवीय सहायता के तौर पर बर्तनों का सेट,साड़ी, लूंगी,गमछा आदि वस्त्र के साथ-साथ 30/30 किलो सूखा राशन उपलब्ध कराया।इधर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने कहा कि मानवता की सेवा ही परम धर्म है।भारतीय जनता पार्टी एक पार्टी ही नहीं,परिवार भी है।श्री खंडेलिया ने सभी पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी व पार्टी की ओर से संवेदना प्रकट की और कहा कि भाजपा सिर्फ वोट की राजनीति नहीं करती है अपितु सामाजिक सरोकार भी रखती है।इतना ही नहीं,आम आवाम के हर सुख- दु:ख में भी अपनी भूमिका सुनिश्चित करती है।दूसरी तरफ भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि पार्टी इस तरह की दुखद घटना से मर्माहत है।प्रदेश नेतृत्व ने भी घटना को ले संज्ञान लिया है तथा प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया को पीड़ित लोगों की यथासंभव मदद करने का निर्देश दिया है।भाजपा दलित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राकेश पासवान, जिला मंत्री अमरेंद्र भारती, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रमोद साह व चुनाव प्रबंधन सेल के प्रोफेसर अरविंद सिंह ने कहा कि 'कौन कहता है कि दु:ख की बदली नहीं छटती,बशर्ते कोई पीड़ा समझने वाला होना चाहिए।' उपस्थित ग्रामीणों ने कहा कि भाजपा के द्वारा इस दु:ख और कष्ट की बेला में पीड़ितों की मदद किया जाना तारीफ-ए-काबिल है।लोगों ने सहायता भावना की मुक्त कंठ से जमकर प्रशंसा की।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।