खगड़िया से रेशु रंजन की रिपोर्ट
जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने सरेआम खुद को गोली मार ली। लेकिन सवाल ये है कि ये आत्महत्या थी या इसके पीछे छुपा है कोई गहरा राज?
क्या है पूरा मामला?
महेशखूंट थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला निवासी 35 वर्षीय धनंजय राम, जो कि शराब का आदी था, अकसर अपनी पत्नी ललिता देवी और बच्चों के साथ मारपीट किया करता था। परेशान होकर पत्नी ललिता देवी करीब 15 दिन पहले अपने बहनोई पूरन राम के घर हनुमान नगर गांव आकर रहने लगी।
रविवार को धनंजय अपनी पत्नी को मनाने के लिए हनुमान नगर पहुंचा। उसने कहा – “चलो घर वापस चलो…” लेकिन पत्नी ने साफ इनकार कर दिया।
इंकार क्या हुआ, पति ने उठाया खौफनाक कदम!
पत्नी के मना करने और ससुराल पक्ष द्वारा रोक दिए जाने से गुस्से से तिलमिलाए धनंजय ने गांव के ही बूढ़ा बाबा स्थान के पास जाकर अपनी कनपटी में गोली मार ली। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
चार बेटियों का भविष्य अधर में
धनंजय राम अपने पीछे पत्नी ललिता देवी और चार बेटियों को छोड़ गया है। अब यह परिवार पूरी तरह बेसहारा हो चुका है।
पुलिस जांच में जुटी, हत्या की आशंका भी खारिज नहीं
घटना की सूचना मिलते ही बेलदौर थाना के अपर थानाध्यक्ष पवन कुमार और एसआई रविंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा गया।
हालांकि मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन धनंजय के पास हथियार कहां से आया? किसने दिया? क्या यह आत्महत्या थी या किसी ने रच दी कोई साजिश?
इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म – "जितनी मुंह, उतनी बातें!"
स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। कोई इसे घरेलू कलह मान रहा है, तो कोई होनहार बेटियों का बर्बाद होता भविष्य देखकर दुखी है।
खगड़िया
पत्नी ने साथ चलने से किया इनकार, तो पति ने खुद को गोली मार ली – आत्महत्या या रचाया गया कोई साजिश?"
खगड़िया से रेशु रंजन की रिपोर्ट जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने सरेआम खुद को गोली मार ली। लेकिन सवाल ये है कि ये आत्महत्या थी या इसके पीछे छुपा है कोई गहरा राज? क्या है पूरा मामला? महेशखूंट थाना क्षेत्र के इंग्लिश टोला निवासी


जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गांव में रविवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने सरेआम खुद को गोली मार ली। लेकिन सवाल ये है कि ये आत्महत्या थी या इसके पीछे छुपा है कोई गहरा राज?




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।