रेशु रंजन/खगड़िया
सोशल मीडिया पर अपने मुंह में अवैध हथियार सटाए इस युवक को देखिए।यह शख्स इतना शातिर है कि,लोगों को हथियार का भय दिखाकर जान मारने की धमकी देता है।वायरल हो रहे वीडियो और फोटो की पुष्टि एसडीएफ लाइव इंडिया नहीं करता है,लेकिन बताया जा रहा है कि हथियार के साथ दिख रहे युवक द्वारा धमकी दिए जाने से खौफजदा बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलीहार पंचायत अंतर्गत पश्चिम तेलीहार गांव निवासी प्रकाश सिंह के पुत्र राजकुमार सिंह ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है।
दिए गए आवेदन में राजकुमार सिंह ने कहा है कि बिंद टोली निवासी कन्हैया सिंह के पुत्र विकास कुमार द्वारा सोशल मीडिया की अपनी साइट पर अवैध हथियार का फोटो लगाकर मुझे कॉल करके धमकी दी जाती है।इतना ही नहीं,रंगदारी की भी मांग की जाती है।पीड़ित शख्स का कहना है कि,उक्त युवक करीब 6 माह से बार-बार फोन करके परेशान कर रहा है।हद तो यह है कि,उनके घर वाले को बोलने के बाद भी वह संभलने को तैयार नहीं है।
उक्त युवक रोज-रोज सोशल मीडिया पर देसी कट्टा लहराता है और मुझे धमकी देता है।इस संबंध में थाना अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने कहा कि इस मामले में आवेदन दिया गया है।मामले की छानबीन करवा कर कार्यवाही की जाएगी।बहरहाल,सोशल साइट पर हथियार अपने मुंह में सटाकर उक्त युवक कहना क्या चाहता है,लोगों को जान मारने या फिर उनसे रंगदारी क्यों मांग रहा है,यह तो पुलिसिया जांच का विषय है।लेकिन मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।गंभीर सवाल तो यह है कि,जब खगड़िया के एसपी अमितेश कुमार इस तरह के मामले को लेकर गंभीर हैं,तो थानेदार को सांप क्यों सूंघ रहा है???
खगड़िया
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर जान मारने की धमकी देने वाला यह शख्स है कौन!उठ रहे सवाल कि,क्यों बंद है थानेदार की घिग्घी
रेशु रंजन/खगड़िया सोशल मीडिया पर अपने मुंह में अवैध हथियार सटाए इस युवक को देखिए।यह शख्स इतना शातिर है कि,लोगों को हथियार का भय दिखाकर जान मारने की धमकी देता है।वायरल हो रहे वीडियो और फोटो की पुष्टि एसडीएफ लाइव इंडिया नहीं करता है,लेकिन बताया जा रहा है कि हथियार के साथ दिख रहे युवक द्वारा धमकी दिए जाने से खौफजदा बेलदौर थाना क्षेत्र के तेलीहार पंचायत अंतर्गत





पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।