खगड़िया
पुरुषों ने आखिर क्यों कहा कि महिलाओं के सम्मान के लिए लेनी होगी शपथ!पढ़ें पूरी खबर!!
गौरव सिन्हा की रिपोर्ट अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खगड़िया जिले के विभिन्न जगहों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में "DANGEROUS DANCE COMPANY" द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में रानी लक्ष्मीबाई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू, विद्यार्थी


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खगड़िया जिले के विभिन्न जगहों पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसी कड़ी में "DANGEROUS DANCE COMPANY" द्वारा जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में रानी लक्ष्मीबाई के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू, विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार सानू तथा डांस क्लास के संचालक मास्टर सुमित द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित करते हुए कहा गया कि जब तक महिलाओं को स्वतंत्रता प्रदान नहीं की जाएगी, तब तक महिला दिवस की सार्थकता पूरी नहीं हो सकती है। ===================================== नौनिहालों ने अपनी माता के साथ रानी लक्ष्मीबाई की तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सामान वीर आत्मनिर्भर नारी बनने का वचन लिया।कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू ने कहा कि, भारतीय समाज में नारी के हर स्वरूप की पूजा की जाती है।नारी ही सृष्टि की सृजन कर्ता हैं।
हमें उन्हें सम्मान की नजरों से देखना चाहिए।विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक कुमार सानू ने कहा कि, महिलाओं को भी हमारे देश में समानता का अधिकार प्राप्त है।आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की भांति ही भारत का नाम रौशन कर रही हैं।बावजूद इसके हमें हमारी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना होगा तथा उन्हें आत्मरक्षा की गुणों से परिपूर्ण करना होगा ताकि कुछ सामाजिक विकृतियों का सामना वह निडरता के साथ कर सकें और महिलाएं समाज के समक्ष उदाहरण के रूप में उभर सकें। --------------------------------------------------------------------------
वहीं संचालक मास्टर सुमित ने कहा कि, हमें हमारी महिलाओं को हर प्रकार के बंधनों से स्वतंत्रता प्रदान करनी चाहिए ताकि वह अपने भविष्य का रास्ता स्वयं चुन सकें।परिवार से लेकर समाज के हर मुकाम पर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।इधर पायल गुप्ता तथा लूसी यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन करना हम सभी के लिए सम्मानजनक है। ऐसे कार्यक्रम से हमारी आत्मशक्ति में वृद्धि हुई है तथा हम रानी लक्ष्मीबाई को प्रेरणा स्रोत मानकर उनकी तरह राष्ट्रभक्ति तथा अपने साथ-साथ समाज कल्याण के हित की रक्षा हेतु हमेशा तत्पर रहने का वचन लेते हैं।अंजली शर्मा तथा प्रिया गुप्ता ने भी संयुक्त रूप से कहा कि,जिस प्रकार लक्ष्मीबाई तथा भारत की अन्य महिलाओं ने अपनी कार्य कुशलता तथा नेतृत्व क्षमता के दम पर राष्ट्र का नाम रौशन किया है,उसी तरह हम सभी भी भारत देश के लिए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।निधि पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि, देश की प्रथम प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अपनी नेतृत्व क्षमता के आधार पर पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए थे।उन जैसी महान प्रेरणादाई महिला की तरह हम भी समाज का नेतृत्व कर सकें,अपने अंदर वैसी ही नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए हम भी समाज के हर वर्ग से जुड़कर, सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।दूसरी तरफ इस खूबसूरत कार्यक्रम के आयोजन के लिए मौजूद छात्रों के माता-पिता ने संचालक मास्टर सुमित का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि,ऐसे कार्यक्रमों से हमारे बच्चों का मनोबल बढ़ता है इस अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दौरान आयोजित कार्यक्रम में DANGEROUS DANCE COMPANY की छात्राएं सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।। ----------------------------------------------------------------------------
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।