खगड़िया
NSUI ने प्रधानमंत्री तथा गृह मंत्री पर आखिर क्यों साधा निशाना!कह दी बड़ी बात
राजेश सिन्हा NSUI ख़गड़िया के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है।बता दें कि शुक्रवार को गौरव कुमार के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन भी किया गया था। NSUI के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार ने कहा था कि मेड इन इंडिया पर भाषण देने वाली भाजपा सरकार विदेशी शक्तियों के साथ


NSUI ख़गड़िया के कार्यकारी अध्यक्ष गौरव कुमार ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के प्रति गहरी नाराजगी व्यक्त की है।बता दें कि शुक्रवार को गौरव कुमार के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पुतला दहन भी किया गया था। NSUI के प्रदेश महासचिव नवीन कुमार ने कहा था कि मेड इन इंडिया पर भाषण देने वाली भाजपा सरकार विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश की गौरवशाली लोकतंत्र को बर्बाद करने पर तुली हुई है।श्री कुमार ने आक्रोशित लहजे में कहा था कि जो सरकार विदेशियों के साथ मिल कर अपने देश के लोगों की जासूसी करवा रही है,उस सरकार के कर्णधार राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकते हैं।दूसरी तरफ NSUI ख़गड़िया के जिलाध्यक्ष नितिन पटेल ने कहा था कि जो पहले अंग्रेजों की मुखबिरी करते थे, अब अपने विरोधियों के साथ-साथ अपने साथियों की जासूसी करवा रहे हैं।
कहा कि पहले भी राष्ट्रविरोधी थे और आज भी।कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला सचिव कुणाल पोद्दार, अंकित पटेल,अमित पटेल, बिट्टू कुमार,गौतम कुमार, राकेश कुमार,चुनमुन कुमार, रमाकांत, प्रेमशंकर, अमर, प्रह्लाद आदि भी मौजूदगी रही थी।
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।