खगड़िया(श्रवण आकाश)।

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य में लगे मजदूरों व कर्मियों पर जैसे शामत सी आ गई है।अक्सर घटित हो रही घटनाओं से आहत खगड़िया जिले के परबत्ता विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने पुल निर्माण कार्य में लगे ब्रजेश यादव की मौत पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा है कि,आज पुनः अगुवानी-सुल्तानगंज पुल निर्माण कार्य के दौरान पुल निर्माण कंपनी की लापरवाही से एक होनहार और मेरे प्रिय भाई समान ब्रजेश यादव की दुर्घटना में मौत हो गई है।हमारी संवेदना पीड़ित परिवार के प्रति है।विधायक डॉक्टर संजीव कुमार ने कहा है कि,यह पुल मौत का पुल बन गया है।

   

पुल निर्माण कंपनी की लापरवाही से तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने अभी तक अपनी जान गंवाई है।सरकार और जिला प्रशासन अविलंब पुल निर्माण कंपनी की लापरवाही को रेखांकित करते हुए पुल निर्माण कार्य कर रही कंपनी से जुड़े अधिकारियों के विरुद्ध कानूनी कारवाई करे और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान करे।