खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत बहादुरपुर थाना के छिलकौड़ी पंचायत के मछरा गांव में एक शख्स पारिवारिक विवाद से इतना आजिज आ गया कि,बुधवार के अहले सुबह फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची बहादुरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।हालांकि घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है।कह सकते हैं कि, जितनी मुंह उतनी बातें हो रही है। जानकारी के मुताबिक छिलकौड़ी पंचायत के मछरा गांव निवासी रामाश्रय सदा के 45 वर्षीय पुत्र रामदयाल सदा और परिजनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर विवाद होता था।इसी बीच रामदयाल सदा ने फांसी लेकर मौत को गले लगा लिया।परिजन जब उसके रुम में पहुंचे,तो वह फांसी के फंदे से झूल रहा था।दृश्य देखकर परिजनों के बीच कोहराम मच गया।परिजनों की चीख-पुकार सुनकर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।इधर,बहादुरपुर थानाध्यक्ष राॅबिन कुमार दास ने बताया कि,शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया गया है।मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।