खगड़िया(राजेश सिन्हा)।

   

प्रखंड शिक्षक पद से इस्तीफा दे चुके मनीष कुमार सिंह काफी बहुत मान मनौव्वल के बाद शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पद को स्वीकार करते हुए आगे भी संघर्ष करने का वादा किया।दरअसल, कोशी साइंस क्लासेज सभागार में आज शिक्षक संघ बिहार के तमाम सक्रिय साथियों की बैठक आयोजित की गई।संघ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का संचालन जिला सचिव अशोक यादव ने किया।बैठक में जिला इकाई खगड़िया के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने अपने 2005 से 2022 तक के शिक्षक संघ के संघर्ष को सुनाते हुए अपनी व्यथा-कथा को शिक्षकों के बीच रखा।अपनी व्यथा-कथा सुनाते-सुनाते अपने लंबे संघर्ष को याद किया और भावुक हो गए।

बैठक को संबोधित करने के बाद उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।शिक्षकों ने घंटों अपनी-अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।शिक्षक नेता श्री सिंह के लंबे संघर्ष और कुर्बानी को याद किया और अंत में सभी शिक्षकों ने अध्यक्ष पद पर अपने नेता मनीष कुमार सिंह से बने रहने का अनुरोध किया।काफी मिन्नत के बाद अपने पद पर बने रहने की बाद स्वीकारते हुए श्री सिंह ने कहा कि,अब मैं शिक्षक पद से मुक्त हूं।इसीलिए शिक्षकों के हित में किसी भी हद तक अब संघर्ष करने को तैयार हूं।यदि हमारे शिक्षकों को किसी प्रकार से भी तंग करने की कोशिश की जाएगी,तो मैं आर पार की लड़ाई लड़ूंगा।मौके पर जिला सचिव अशोक यादव,वरीय उपाध्यक्ष पंकज राय, अनुशासन समिति अध्यक्ष निलेश चौधरी,विधि सलाहकार समिति के अध्यक्ष रवि शंकर कुमार,संयोजक दयानंद रजक,कोषाध्यक्ष मनीष प्रियदर्शी,सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य कुशवाहा,मीडिया प्रभारी जवाहर राय,उपाध्यक्ष मुकेश मनु,महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुधा कुमारी,संयुक्त सचिव, टप्रभाष कुमार कर्ण, सुबोध कुमार,औरंगजेब आलम,प्रखंड अध्यक्ष तिरंजय कुमार,अमित कुमार,प्रखंड सचिव चंदन कुमार,विपुल कुमार,अजय कुमार,अनिल कुमार,राकेश कुमार,पुरुषार्थ कुमार दिनेश हिमांशु आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।।