खगड़िया(राजेश सिन्हा)।

जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत भदास उत्तरी पंचायत के वार्ड नंबर-8में अपराधियों ने सोमवार की देर रात सुप्तावस्था में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी और चलता बना।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया है।हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। जानकारी के मुताबिक भदास उत्तरी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8निवासी स्वर्गीय झरी शर्मा के लगभग 60 वर्षीय पुत्र नरेश शर्मा अन्य दिनों की तरह सोमवार की रात भी लगभग 10-11बजे खाना खाकर दरवाजे पर सोने चले गए।इसी बीच देर रात्रि गोली की चलने आवाज आई,लेकिन डर के कारण परिजन दरवाजे पर नहीं आए।कुछ देर बाद जब परिजन दरवाजे पर आए,तो नरेश शर्मा की हत्या हो चुकी थी।मृतक की पुत्रवधु और रिश्तेदार उमेश शर्मा ने बताया कि उन लोगों की पड़ोसी के साथ अदावत चल रही है।इस संदर्भ में दर्ज मामला न्यायालय में विचाराधीन है।वैसे वह लोग यह स्पष्ट नहीं बता सकते कि, घटना को किसने अंजाम दिया।लेकिन दरवाजा चारो चरफ से घिरा हुआ है।बावजूद अपराधियों ने दीवार फांदकर उनके नरेश शर्मा की तीन गोली मारकर हत्या कर दी।इधर, थानेदार रत्नेश कुमार रतन का कहना है कि, मौका-ए वारदात से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।मामले की पड़ताल की जा रही है।जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।बहरहाल,घटना के बाद से इलाके में तरह-तरह की चर्चा है।परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।