खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।
वर्तमान समय में बच्चों को समझाना और उन्हें डांट-फटकार करना मुश्किल होता जा रहा है।बच्चे मां-बाप या अन्य परिजन की कौन सी बात दिल पर ले लेंगे और आवेश में आकर कौन सा कदम उठा लेंगे,कहा नहीं जा सकता है।कुछ इसी तरह का मामला जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत रामपुर अलौली के वार्ड-04 से समाने आ रहा है,जहां एक 17 वर्षीय युवती ने महज इसलिए फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली,क्योंकि घर वालों ने किसी बात पर उसे डांट फटकार लगा दी थी।गुरुवार की रात्रि घटित इस घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि,शुक्रवार के सुबह जब युवती की फंदे से लटक रही लाश पर परिजनों की नजर पड़ी,तो सभी के होश उड़ गए।परिजनों द्वारा इस घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची अलौली पुलिस ने फंदे से लटक रही लाश को उतारा और कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बावत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।
मौत को गले लगाने वाली युवती की पहचान रामपुर अलौली के वार्ड-04 निवासी अमर यादव की 17 वर्षीय पुत्री प्रतिमा कुमारी के रुप में की गई है।हालांकि घटना कैसे और किस बात को लेकर घटित हुई,इस संबंध में खुलकर कुछ बताने से परिजन फिलवक्त परहेज कर रहे हैं।इधर,थानाध्यक्ष संतोष कुमार का कहना है कि,युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है।परिजनों के तरफ से युवती द्वारा आत्महत्या करने की बात कही रही है।इस संबंध में मिले आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की गहन पड़ताल कर रही है।बहरहाल,घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।गांव-कस्बे में लोगों द्वारा जितनी मुंह,उतनी बातें कही जा रही है।
खगड़िया
फांसी के फंदे से आखिर क्यों झूल गई युवती!मौत को गले लगाने वाली इस घटना की पड़ताल में जुटी पुलिस
खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)। वर्तमान समय में बच्चों को समझाना और उन्हें डांट-फटकार करना मुश्किल होता जा रहा है।बच्चे मां-बाप या अन्य परिजन की कौन सी बात दिल पर ले लेंगे और आवेश में आकर कौन सा कदम उठा लेंगे,कहा नहीं जा सकता है।कुछ इसी तरह का मामला जिले के अलौली प्रखंड अंतर्गत रामपुर अलौली के वार्ड-04 से समाने आ रहा है,जहां एक 17 वर्षीय युवती ने महज इसलिए



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।