प्रवीण कुमार प्रियांशु

 

                                    बीते तीस मई को मौत के घाट उतार दिए गए मत्स्यजीवी सहयोग समिति के खगड़िया प्रखंड मंत्री सह जेडीयू सहकारिता प्रकोष्ठ के खगड़िया जिलाध्यक्ष अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी के परिजनों का दु:ख-दर्द सुनने खगड़िया पहुंचे विकासशील इंसान पार्टी के सुप्रीमो सह बिहार सरकार के मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने आज गुरुवार अर्थात 8जुलाई को पुलिस प्रशासन की जमकर खबर ली और साफ-साफ निर्देश दिया कि तमाम हत्यारों की गिरफ्तारी अविलंब करें।अगर तमाम अपराधियों की गिरफ्तारी अविलंब नहीं होती है,तो कुर्की जब्ती करें।उन्होंने यह भी कहा कि,पुलिस की लापरवाही के ही कारण मत्स्यजीवी सहयोग समिति के प्रखंड मंत्री अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी की जघन्य हत्या हुई और अब हत्यारों की गिरफ्तारी के भी नाम पर पुलिस कन्नी काट रही है। आज गुरुवार को खगड़िया जिला मुख्यालय स्थित बलुआही रामनाथ अघोरी स्थान पार्क में वीआईपी पार्टी के खगड़िया जिला अध्यक्ष मनोहर सहनी की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव धर्मवीर सहनी सहित वीआईपी पार्टी के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी की अगुवाई में एक बैठक का आयोजन किया गया था।दिवंगत अशोक सहनी उर्फ मुन्ना सहनी के परिजनों से मुलाकात करते हुए सांत्वना दिए जाने के पश्चात खगड़िया प्रखंड के दिवंगत मत्स्यजीवी सहयोग समिति के मंत्री दिवंगत अशोक कुमार उर्फ मुन्ना सहनी की निर्मम हत्या पर गंभीर चर्चा हुई।मुन्ना सहनी हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को अभी तक गिरफ्तारी नहीं करने के सवाल पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सैकड़ों लोगों को संबोधित करते हुए वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द गिरफ्तारी होगी।दिवंगत अशोक अशोक सहनी के परिजनों ने हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उसे फांसी की सजा दिलाने की मांग की। दिवंगत अशोक सहनी की बिलखती मां उमा देवी अपने घर के इकलौते चिराग के बचपन से लेकर हत्या करने तक की कहानी मंत्री को सुनाते-सुनाते बहुत कुछ कह गयी।दिवंगत अशोक सहनी की मां ने मंत्री श्री सहनी से दिवंगत सहनी के तीनों बेटे कन्हैया,करण और कुणाल को पढ़ाने और दिवंगत अशोक सहनी की पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने की भी मांग की।उन्होंने फिलहाल घर परिवार कैसे चले,उसके लिए भी फिलवक्त आर्थिक सहायता करने की भी गुहार लगायी।चिंता देवी ने बिलखते हुए कहा कि,अगर ऐसा नहीं होता है,तो पूरे निषाद समाज एवं अशोक कुमार उर्फ मुन्ना सहनी के विचारधारा से जुड़े सभी लोग एकजुट होकर जिला मुख्यालय का घेराव करें। इधर मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के मंत्री ने कहा अब तक मुख्य आरोपी की गिरफ्तार नहीं होना,खगड़िया के पुलिस कप्तान अमितेश कुमार एवं खगड़िया जिला पुलिस की अक्षमता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि पुलिस की भारी लापरवाही के कारण पहले मुन्ना सहनी का अपहरण किया जाता है और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी जाती है।उन्होंने कहा कि सोचने वाली बात यह है कि 29मई के दिन लगभग 1बजे अशोक कुमार उर्फ मुन्ना सहनी का अपहरण होता है और जिस क्षेत्र में अपरहण होता है,उसी क्षेत्र में 24 घंटे के बाद उनकी लाश मिलती है।इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि,खगड़िया पुलिस कितनी सजग है।उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अगर खगड़िया पुलिस सक्रिय रहती तो आज अशोक कुमार उर्फ मुन्ना सहनी जिंदा होते। बावजूद इसके पुलिस अपनी नाकामयाबी को छुपाते हुए मुख्य आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का झूठा आश्वासन दे रही है।उन्होंने कहा कि,घटना घटित हुए 68 दिन हो गए।उसके बाद भी खगड़िया पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में विफल रही है।अगर जल्द ही मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है,तो पूरे निषाद समाज सड़कों पर आ जाएंगे और जिला मुख्यालय का घेराव करेंगे। वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने सभी उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।उन्होंने मौके पर पहुंचे मुफ्फसिल थाना अध्यक्ष को इस बाबत स्पष्ट तौर पर मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने थानाध्यक्ष को कहा कि अगर गिरफ्तारी नहीं होती है,तो अविलंब कुर्की जब्ती का वारंट कोर्ट से निर्गत कराकर कार्रवाई करें।उन्होंने यह भी कहा कि घटना में संलिप्त12 अपराधियों में से अभी तक 6 बदमाशों की ही गिरफ्तारी होना दुर्भाग्य का विषय है।उन्होंने अशोक सहनी हत्याकांड (संख्या-423/21-30-05- 021) का जिक्र किया और कहा कि सबसे बड़ा सवाल है यह है कि जिस गाड़ी (नम्बर BR-11AH-2862)से अशोक सहनी का अपहरण किया गया,उस गाड़ी को भी ढ़ूढ़ने में पुलिस अभी तक विफल है।दूसरी तरफ दिवंगत अशोक सहनी के पिता केदार सहनी ने कहा कि उनके बेटे का मोबाइल अभी मुफ्फसिल थाना प्रभारी के पास है। दिवगंत अशोक सहनी के पिता ने यह भी कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा जान बुझकर उनके बेटे की हत्या करवाई गई है। 

                                       मौके पर जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल,भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, 'हम'के जिला अध्यक्ष संजय यादव, वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश यादव, वीआईपी के जिला महासचिव धर्मवीर सहनी,वीआईपी छात्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष राज किशोर चौधरी, वीआईपी सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रियांशु,जिला सचिव विकास सहनी,बेलदौर प्रखंड अध्यक्ष रणवीर सहनी, कमलेश्वरी चौधरी,अलौली के प्रखंड अध्यक्ष वरुण चौधरी, परबत्ता के प्रखंड अध्यक्ष सदानंद सहनी,जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद, वीआईपी के जिला महासचिव योगेंद्र केवट,आईटी सेल के जिला प्रभारी विकास सहनी, राहुल सहनी,राजेश कुमार रंजन,अवधेश कुमार मंडल,पंकज सहनी,वरिष्ठ नेता प्रभु दयाल सहनी,गोगरी के मत्स्य जीवी मंत्री सह निषाद विकास संघ के जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह, महिला जिला अध्यक्ष मीना भारती,विनय सहनी,दिनेश चौधरी सहित विभिन्न पार्टी के नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे।