खगड़िया(गौरव सिन्हा)।

 

देश के सर्वमान्य नेता व बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संकल्प,सिद्धांत और उनके समदर्शी नेतृत्व में हर क्षेत्र में समावेशी विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर मंगलवार को जिला जनता दल यूनाइटेड के द्वारा जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल के नेतृत्व में ओलापुर गंगौर, बौरना,राजधाम महेशखूंट एवं उसराहा में क्षत्रिय समाज के बीच आयोजित जन संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह थे,जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में बाल्मीकि नगर के विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह की मौजूदगी रही।पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में आगत अतिथियों का भव्य स्वागत स्थानीय क्षत्रिय समाज के जदयू नेताओं ने अंग वस्त्र, बुके भेंट कर एवं माला पहना किया।

मुख्य अतिथि जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक मंजीत कुमार सिंह ने कहा कि,पहली बार खगड़िया की पावन धरती पर स्वागत सम्मान पाकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।यहां की पवित्र मिट्टी को नमन करते हुए उन्होंने अपने ओजस्वी भाषण के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में तमाम विकास कार्यों को बेखूबी गिनाया।श्री सिंह ने क्षत्रिय समाज के लोगों को बेरोजगारी और महंगाई के पोषक नरेन्द्र मोदी की केंद्रीय सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ललकारते हुए नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि,नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व वाली सरकार में हर जाति-वर्गों का मान सम्मान बढ़ा है।इतना ही नहीं, बिहार का चतुर्दिक विकास हुआ है।युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।

सभी वर्गों की बेटी-बहन निर्भिक होकर साईकिल से स्कूल जा रही है।सवर्ण जाति के लिए आयोग गठन किया गया है।गरीब सवर्णों के वृद्धजनों के लिए भी पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि,छात्र-छात्राओं के लिए आईटीआई, पॉलिटेक्निक,मेडिकल कॉलेज खोले जा रहे हैं।दरोगा,अमीन,शिक्षक,और पंचायत से लेकर सचिवालय तक बहाली निकाल कर युवाओं को रोजगार दिया जा रहा है।नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार देश के लाखों करोड़ों युवाओं को चुनाव के समय दिए गए आश्वासन को पूरा करने के बदले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।बिहार का बकाया धन भी केन्द्र सरकार नहीं दे रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के पैसे नही दिए जा रहे हैं।

जिसके कारण गरीबों का मकान आधा अधूरा पड़ा हुआ है।गरीबों के पेंशन के पैसे नही दे रही है।डॉ मनमोहन सिंह की सरकार के समय 342 रुपये प्रति सिलेंडर कीमत होने पर भी स्मृति ईरानी माथे पर सिलेन्डर लेकर प्रदर्शन कर रही थी।वर्तमान में वही गैस सिलेंडर की कीमत 11सौ 50 रुपये हो गए हैं।उज्जवला योजना के तहत गरीबों को जो गैस कनेक्शन मिला,महंगाई के कारण उसका रिफिलिंग भी नही हो रहा है।बताएं कि कौन काम की है उज्जवाला योजना!बावजूद इसके बीजेपी के नेताओं को थोड़ी सी भी शर्म नही आती है।

उन्होंने कहा कि,समझ लीजिए केन्द्रीय भाजपा की सरकार एक दम जन विरोधी सरकार है।

विशिष्ट अतिथि धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने कहा कि,नीतीश कुमार ने बिहार को जीरो से हीरो बनाया।जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि,बिहार के हर क्षेत्र में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में जो काम हुआ है,उसी की मजदूरी में बिहार की तरह देश की तरक्की के लिए नीतीश कुमार को और ताकत देने की जरुरत है।बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल,जदयू के जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री,नूतन सिंह पटेल,पंकज कुमार पटेल, अशोक कुमार सिंह,चन्दन कश्यप,उमेश सिंह पटेल, प्रवीण कुमार चौरसिया, मोहम्मद नासीर इकबाल, अनिल सिंह मुखिया,मोहम्मद जफर आलम,राजीव सिंह उर्फ भोली सिंह,मुरारी सिंह, बुलेन झा,ज्वाला सिंह,रंजेश सिंह,बैद्यनाथ सिंह,रामानन्द सिंह,मोहम्मद सलाउद्दीन, शेखर सिंह,रविभूषण सिंह, दीपक सिंह,बरुण सिंह, अरविन्द सिंह,सुनील सिंह, कुणाल सिंह आदि सहित दर्जनों पार्टी के पदाधिकारियों ने जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।