खगड़िया(राजेश सिन्हा)।
जदयू के खगड़िया जिला अध्यक्ष के पद को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी रस्सा-कस्सी तेज हो गई है।जिलाध्यक्ष के पद पर किनकी ताजपोशी होगी,यह स्पष्ट तौर पर कहना तो फिलवक्त मुश्किल है,लेकिन जिस तरह की जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक निर्वतमान जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का जिलाध्यक्ष के पद पर विराजमान रहना लगभग तय है।हालांकि जिलाध्यक्ष के पद को लेकर बछौता के पूर्व मुखिया सुनील कुमार की भी खासे चर्चा है।किसी तीसरे का नाम फिलहाल सामने नहीं आ रहा है।वैसे जानकार सूत्रों का कहना है कि,चुनावी रेस में पहला नाम निर्वतमान जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का सामने आ रहा है,जबकि दूसरे संभावित उम्मीदवार के तौर पर बछौता के पूर्व मुखिया सुनील कुमार का नाम लिया जा रहा है।हालांकि इस पद का चुनाव सर्वसम्मति से होना है।इसलिए लगता नहीं है कि,किसी भी कीमत पर अध्यक्ष पद के लिए मतदान होगा।अध्यक्ष पद के लिए पार्टी के अंदर सिर फुटौव्वल की भी स्थिति नहीं दिख रही है।कहा जा रहा है कि, सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुन लिया जाएगा।इधर,जदयू के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ( डीआरओ)अशोक कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि,जदयू बिहार के राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा जारी दिशा- निर्देश के अनुसार 20 नवम्बर 2022 रोज रविवार को पूर्व निर्धारित तिथि कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय स्थित टॉउन हॉल में समय पूर्वाह्न 10 बजे से 4 बजे अपराह्न तक जदयू जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया जाना है।उन्होंने कहा है कि,जिलाध्यक्ष के पद को लेकर होने वाले तैयारी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।श्री सिंह के अनुसार,इस चुनाव में पार्टी के प्रखंडवार पन्द्रह सदस्य डेलिगेट मेम्बर, पार्टी के विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व एमएलसी एवं पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे।
प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ. अमरदीप की निगरानी में निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ जदयू जिलाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न कराया जाएगा।बहरहाल,सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि,पूर्व जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की पुन:ताजपोशी होती है अथवा किसी और को जीत का माला पहनाया जाता है!!
खगड़िया
क्या जदयू के जिलाध्यक्ष पद पर पुन:होगी बबलू मंडल की ताजपोशी या किसी और का होगा चयन!चर्चाओं का बाजार का गर्म,चुनाव 20नवम्बर को
खगड़िया(राजेश सिन्हा)। जदयू के खगड़िया जिला अध्यक्ष के पद को लेकर होने वाले चुनाव को लेकर चुनावी रस्सा-कस्सी तेज हो गई है।जिलाध्यक्ष के पद पर किनकी ताजपोशी होगी,यह स्पष्ट तौर पर कहना तो फिलवक्त मुश्किल है,लेकिन जिस तरह की जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक निर्वतमान जदयू जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल का जिलाध्यक्ष के पद पर विराजमान रहना लगभग तय है।हालांकि जिलाध्य




पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।