संवाददाता

   

खगड़िया।आरक्षण विरोधी भाजपा का चेहरा बेनकाब किए बगैर हमलोग दम लेने वाले नहीं हैं।बीजेपी का चेहरा हर हालत में बेनकाब होगा।उक्त बातें जनता दल (यूनाइटेड)के खगड़िया जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने पत्रकारों से कही।उन्होंने कहा कि,बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सरकार व चुनाव आयोग के द्वारा बीते 10 अक्टूबर और आगामी 20 अक्तूबर 2022 को अत्यंत पिछड़ी जाति के लिए 2006-07से लागू प्रावधानित 20 प्रतिशत आरक्षण देकर चुनाव कराया कराया जाना था,लेकिन साजिशन चुनाव को रद्द कर दिया गया।श्री मंडल ने कहा कि,चुनाव रद्द किये जाने एवं बीजेपी के साजिश के खिलाफ आगामी कल गुरुवार अर्थात 13 अक्टूबर को दिन के ग्यारह बजे से समाहरणालय के समीप स्थित धरना स्थल पर महाधरणा के साथ-साथ प्रदर्शन किया जाएगा।जिसमें जिला संगठन प्रभारी,विधायक,पूर्व विधायक,पूर्व विधान पार्षद, जिले के प्रदेश स्तरीय नेतागण,जिला जदयू कार्यकारिणी कमिटी के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष,पदाधिकारी,सभी प्रखंड अध्यक्ष व प्रखण्ड पंचायत कमिटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की मौजूदगी रहेगी।उन्होंने जेडीयू के तमाम पदाधिकारी सहित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में ससमय शिरकत करने की अपील करते हुए कहा कि, उक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरकार तथा लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय नीतीश कुमार के इरादों को मजबूत करें और आरक्षण विरोधी बीजेपी के चेहरे को बेनकाब कर उसके साजिश का पर्दाफाश करने करें।