राजेश सिन्हा की रिपोर्ट

 

 

                                   खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में कटाव की भयावह स्थिति से खौफजदा लोगों का गुस्सा परवान चढ़ता जा रहा है।प्रखंड अंतर्गत तेलिहार पंचायत के वार्ड नंबर- 8स्थित ठाकुर बासा गांव में तेलिहार बचाओ अभियान के तहत गुदरिया स्थान में कटाव निरोधक कार्य के प्रति उदासीनता को ले एक दिवसीय उपवास रखकर आक्रोशित लोगों ने अपना इरादा स्पष्ट कर दिया है।समाजवादी नेता रामचरित्र सदा की अध्यक्षता में आयोजित एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित युवा शक्ति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने अपने संबोधन में कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम जब माता सीता को रावण से मुक्त कराने लंका जा रहे थे,तो उन्हें समुंदर से तीन दिनों तक अनुनय-विनय करना पड़ा।बावजूद इसके समुंद्र द्वारा जब उन्हें रास्ता नहीं दिया गया,तो उनके सब्र का बांध टूटने लगा।वह अपने तरकश से तीर निकालकर समुंद्र को सोखने के लिए तैयार ही हुए थे कि,त्राहिमाम करते हुए समुंद्र अवतरित हुआ और रास्ता श्रीराम को रास्ता दे दिया गया।वही हाल बिहार सरकार की है।बिना आंदोलन धधके नीतीश सरकार सुनने वाली नहीं है।श्री त्यागी ने बिहार सरकार की संवेदनशीलता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि बीते 20 दिनों से प्रलयंकारी कटाव ने 40एकड़ जमीन को नदी के आगोश में ढकेल दिया है।स्थिति यह है कि,कटाव गांव की ओर बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन से लेकर बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग को अवगत कराए जाने के बावजूद भी कटाव निरोधात्मक कार्य के प्रति सरकार और जिला प्रशासन का गंभीर नहीं होना सरकार और प्रशासन की गलत मंशा को इंगित करता है।श्री त्यागी ने जल संसाधन विभाग के मंत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि तेलीहार पंचायत सहित चौथम,बेलदौर एवं गोगरी प्रखंड में हो रहे कटाव पर अविलंब कार्रवाई करें।अन्यथा, इस क्षेत्र के लोग चरणबद्ध आंदोलन को बाध्य होंगे।अध्यक्षीय संबोधन में समाजवादी नेता रामचरित्र सदा ने कहा कि अब तक तेलीहार छह बार कट चुका है।यदि सरकार का यही रवैया रहा,तो तेलीहार को सातवीं बार भी कटने से कोई नहीं रोक सकता है।संचालन करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद सिंह ने कहा कि यदि पंजाब,राजस्थान,उत्तर प्रदेश व हरियाणा के किसान देश हित में 378 दिनों तक आंदोलन कर सकते हैं,तो तेलीहार को बचाने के लिए यहां के ग्रामीण भी एनएच 107 पर चूल्हा-चक्की लेकर बैठने को विवश होंगे। इस कार्यक्रम में युवा शक्ति के जिला महासचिव राजेश यादव,जन अधिकार छात्र परिषद के नेता कृष्णानंद यादव,मिथलेश कुमार,अजीत सिंह,सामाजिक कार्यकर्ता रंजीत रोशन,घनश्याम सिंह, दिलीप सिंह,रंजीत सिंह, दरोगी सिंह,पांडव कुमार, पवन सिंह,हीरा सिंह, अनिरुद्ध सिंह,गोपाल सिंह, नरेश चौधरी,रामचंद्र सदा, भरत चौधरी,उपेंद्र पासवान, सुखदेव ठाकुर,बेचन मिस्त्री, शारदा देवी,संगीता देवी, अनीता देवी,प्रियंका देवी इत्यादि सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे।