इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो
जिले के मानसी प्रखण्ड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती ग्राम में पंचायत समिति योजना के तहत अनुमानित प्राक्कलित राशि 4 लाख 62 हजार 8 सौ की लागत से स्वर्गीय मदन यादव के घर से लेकर पीसीसी सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन मानसी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख सह प्रमुख संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व स्थानीय पंसस बलवीर चांद यादव ने किया।
मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पंसस बलवीर चांद ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से जल जमाव की समस्या दूर हो गई है।अब बारिश में आमजनों को आवाजाही में परेशानी नहीं होगी।बगल के मध्य विद्यालय,चुकती में भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता था।वहां कीचड़ के कारण बच्चे और शिक्षक नारकीय स्थित से परेशान रहते थे।अब उक्त समस्या से सबों को निजात मिल गया है।
इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य जुली कुमारी, बलवीर चांद की छोटी माता, चुकती के वार्ड सचिव पप्पू यादव, समाज सेवी अनिल यादव, समाजसेवी विवेकानंद यादव, विजय महतो,विक्रम यादव,मुरारी महतो,रितेश यादव,राजीव सिन्हा एवं रविन्दर यादव आदि सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
खगड़िया
सड़क का निर्माण हो जाने से लोगों को जल जमाव की समस्या से निजात मिलना तय: बलवीर चांद
इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो जिले के मानसी प्रखण्ड अंतर्गत पश्चिमी ठाठा पंचायत के चुकती ग्राम में पंचायत समिति योजना के तहत अनुमानित प्राक्कलित राशि 4 लाख 62 हजार 8 सौ की लागत से स्वर्गीय मदन यादव के घर से लेकर पीसीसी सड़क तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का उद्घाटन मानसी प्रखण्ड के पूर्व प्रमुख सह प्रमुख संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष व स्थानीय पंसस बलवीर चांद यादव ने कि


इरशाद अली/खगड़िया ब्यूरो



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।