खगड़िया(प्रवीण कुमार प्रियांशु)।

जिले के अलौली थाना अंतर्गत बांध चातर पंचायत के नवटोलिया स्थित वार्ड-07 में मंगलवार की रात एक बड़ा हादसा हुआ है,जहां घर में खाना खाकर बाहर टहलने आए 21वर्षीय युवक की विद्युत प्रवाहित बिजली के खंभे के सम्पर्क में आने से दर्दनाक मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाबत खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

करंट लगने से मौत के शिकार हुए कारे सदा के 21 वर्षीय पुत्र हितेश कुमार के परिजनों ने बताया कि,मंगलवार को हितेश खाना खाकर अपने घर से बाहर निकलकर टहलने लगा।टहलते-टहलते वह एक बिजली के खंभे पास चला गया।खंभे में बिजली की करंट आ रही थी।अनजाने में हितेश ने पोल को छू लिया।जब तक आस-पास के लोग कुछ समझ पाते,तब तक करंट लगने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई।बहरहाल,घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजनों द्वारा हितेश की मौत के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।