अनिकेत सिन्हा

 

देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले किसान आज के समय में रोने को विवश हैं।किसानों को उत्पादित दाने व अन्न का वाजिब दाम पाने के लिए बिलखना पड़ता है।उक्त बातें दिल्ली स्थित आवास पर देश के फायर ब्रांड नेता सांसद वरुण गांधी ने किसान नेता धीरेन्द्र सिंह टुडू से कही।वरुण गांधी ने कहा कि,महात्मा गांधी ने बिहार से किसान आंदोलन की शुरुआत कर आजादी दिलाई थी।लेकिन आज की तिथि में बिहार के किसान देश में सबसे ज्यादा पिछड़ गए हैं। इसलिए एमएसपी का कानून बनाने के लिए किसान आंदोलन की शुरुआत बिहार से करुंगा।उक्त बातों की जानकारी देते हुए किसान नेता धीरेंद्र सिंह टुडू ने पत्रकारों को बताया कि, आगामी 23 जनवरी 2023 को सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मौके पर खगड़िया में देश के कद्दावर,बेबाक बोल के धनी,किसानों के सवाल को सड़क से लेकर सदन तक उठाने वाले फायर ब्रिगेड नेता, सांसद वरुण गांधी विशाल किसान महापंचायत को संबोधित करेंगे।