इंदु प्रभा की रिपोर्ट

खगड़िया:-कलवार सहित सुरी,रौनियार,पोद्दार, स्वर्णकार और वरनवाल जाति को अत्यंत पिछड़ा वर्ग में शामिल करने के लिए विधायक समीर महासेठ ने बिहार विधान सभा के सचिव को गैर सरकारी संकल्प सदन में रखने को लेकर पत्र लिखा है।उक्त जानकारी देते हुए कलवार सेवक समाज के चेयरमैन डॉ. अरविन्द वर्मा ने कहा विधायक समीर महासेठ, जो राष्ट्रीय वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं,की पूरे बिहार में वैश्य समाज के लोग सराहना कर रहे हैं।डॉ.वर्मा ने कहा विधायक समीर महासेठ ने बिहार विधान सभा के सचिव को लिखे पत्र में संकल्प का विषय बताते हुए कहा कि यह सभा राज्य सरकार से अभिस्ताव करती है कि वह शैक्षणिक और सामाजिक तौर से पिछड़े वैश्य वर्ग के कलवार,सुरी,रौनियार, पोद्दार,स्वर्णकार और वरनवाल जातियां,जो अभी पिछड़े वर्ग में सूचीबद्ध है,को मुख्यधारा में लाने हेतु पिछड़ा वर्ग से विलोपित कर अत्यंत पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित करें।डॉ. वर्मा ने विधायक समीर सेठ द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना करते हुए उन्हें साधुवाद दिया और कहा इससे वैश्य समाज की चिरलंबित मांगें पूरी होगी। ==========================