पटना(मिथिलेश कुमार)।
एक तरफ कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के अलग अलग कॉलेजों के 51 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा था।पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव चल रहा था,तो दूसरी तरफ पटना कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर दोपहर दो बजे के बाद गोलियां चलने लगी।गोलियों के आवाज से इलाका थर्रा गया और मची अफरातफरी के बीच छात्र इधर-उधर भागने लगे।जहां गोलियां चल रही थी,वहां छात्रों का हुजूम था।चुनाव होने के कारण छात्रों की अच्छी खासी भीड़ थी।गोलियां चलते ही भगदड़ का माहौल हो गया।किसी को यह समझ नहीं आ रहा था कि, किसके द्वारा गोलियां चलाई जा रही है।आखिर क्यों गोलियां चलाई जा रही है!आश्चर्य का विषय तो यह है कि,जहां गोलियां चल रही थी,वहां के आस-पास पुलिस बल की काफी संख्या में तैनाती थी।सबसे बड़ा आश्चर्य तो इस बात की है कि,पुलिस को यह तनिक भी भान नहीं हुआ कि,चल रहे चुनाव के बीच हथियार लेकर चुनावी माहौल में कौन प्रवेश कर गया है!बाद में जब पुलिस गोलियां चलाने वालों की खोज में जुटी,तो गोलियां चलाने वालों को ढ़ूंढ़ा नहीं जा सका।बताया जा रहा है कि, पांच से छह राउंड गोलियां चली है।हालांकि कोई भी छात्र गोली का शिकार नहीं हुआ।मिल रही जानकारी के अनुसार गोलियां दो बजे के बाद चलाई गई।कुछ छात्र चुनाव के बाद कॉलेज परिसर से निकल गए थे।मतदान का समय भी दो बजे तक ही था।कॉलेज के आस-पास गोलियां चलने की सूचना मिलते ही मौका-ए-वारदात पर पहुंचे टाउन डीएसपी अशोक कुमार सिंह ने भी माना कि,गोलियां चली है।उन्होंने कहा कि, कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर गोलियां चलने की बात सामने आ रही है।निश्चित तौर पर यह असामाजिक तत्वों की करतूत है।उन्होंने कहा कि,चुनाव खत्म होने के बाद हवा में गोलियां चलाई गई है।टाउन डीएसपी के मुताबिक,गोलियां चलाने वालों के पहचान की कोशिश की जा रही है।बता दें कि, पटना यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ के चुनाव के को ले आज शनिवार को वोट डाले गए हैं और देर शाम तक चुनाव परिमाण आने की संभावना है।बावजूद इसके यह सवाल अपनी जगह कायम है कि, गोलियां चलाने का मकसद आखिर क्या था!!
पटना
पटना यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के दौरान आखिर किसने चलाई गोलियां!पड़ताल में जुटी पुलिस,रहा अफरातफरी का माहौल
पटना(मिथिलेश कुमार)। एक तरफ कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के अलग अलग कॉलेजों के 51 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा था।पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ का चुनाव चल रहा था,तो दूसरी तरफ पटना कॉलेज के बाहर अशोक राजपथ पर दोपहर दो बजे के बाद गोलियां चलने लगी।गोलियों के आवाज से इलाका थर्रा गया और मची अफरातफरी के बीच छात्र इधर-उधर भागने लगे।जहां गोलियां चल रही थी,वहां छात्रों क



पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।