संवाददाता पटना।बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर जबर्दस्त हमला बोला है।श्री आनंद ने मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ नीतीश कुमार की दो तस्वीरें साझा करते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा है और कहा है कि, 'आजीवन कन्हईयां-पिठईयां चढ़ने वाले 'राजनीतिक परजीवी' भी पीएम से पूछते हैं कि,आप क्या थे?श्री आनंद ने यह भी

पटना।बिहार बीजेपी के प्रवक्ता डॉ. निखिल आनंद ने बिहार के मुखिया नीतीश कुमार पर जबर्दस्त हमला बोला है।श्री आनंद ने मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के साथ नीतीश कुमार की दो तस्वीरें साझा करते हुए नीतीश कुमार पर तंज कसा है और कहा है कि, 'आजीवन कन्हईयां-पिठईयां चढ़ने वाले 'राजनीतिक परजीवी' भी पीएम से पूछते हैं कि,आप क्या थे?श्री आनंद ने यह भी पूछा है कि,अपने बूते कभी सरकार बनाया?खुद 1977-1980 में हार गए थे।डर से विधानसभा का चुनाव लड़ते ही नहीं!किनके सहयोग से लोकसभा जाते रहे?जदयू को राजनीतिक गिरोह बताते हुए उन्होंने कहा है कि,यही चित्र आपकी छद्मवेशी- फ्रॉड राजनीति की वास्तविक हकीकत है।बीजेपी के बिहार प्रवक्ता ने पुरानी तस्वीर के जरिए नीतीश कुमार को करारा जवाब देते हुए कहा है कि,जो राजनीतिक परजीवी है,वो भी प्रधानमंत्री से पूछ रहे कि आप क्या थे? इससे बड़ी बात क्या हो सकती है!
पाठकों की बातचीत
खबर पर अपनी राय साझा करें और दूसरे पाठकों से जुड़ें।
इस खबर पर पहली राय आप साझा करें।
अपनी टिप्पणी लिखें
ईमेल सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। टिप्पणी समीक्षा के बाद प्रकाशित होगी।